फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit veiled jibe at Sharad Pawar Some people who are in their 80s not willing to retire

Politics: अजित पवार का नाम लिए बिना चाचा शरद पवार पर तंज, कहा- कुछ लोग 84 साल के बाद भी रिटायर नहीं होना चाहते

Sun, 07 Jan 2024 08:27 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 08:27 PM IST
सार

एनसीपी से अलग हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने ही चाचा और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार पर परोक्ष टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोग 80 से अधिक होने के बाद भी रिटायर होना ही नहीं चाहते हैं। 

विज्ञापन
Ajit veiled jibe at Sharad Pawar Some people who are in their 80s not willing to retire
अजित पवार और शरद पवार के बीच राकांपा के लिए रस्साकशी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एनसीपी से अलग हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने ही चाचा और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग 80 साल के होने के बावूजद उनका राजनीति से मोह भंग नहीं हो रहा हैं। ऐसे लोग सेवानिवृत होने के लिए तैयार ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कर्मचारी 58 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाते हैं। अजित पवार ने कहा कि हम यहां काम करने आए हैं। लोगों की सेवा करने के लिए हम सरकार में शामिल हुए हैं। ऐसे मुद्दे जिन्हें सरकार में रहकर ही हल किया जा सकता हैं, उसके लिए हम सरकार में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन


चाचा पर भजीते का परोक्ष वार
एनसीपी से अलग हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादातर लोग 75 की उम्र में अपने सक्रिय पेशे से रिटायर हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोग 84 वर्ष की आयु में भी रिटायर होने को तैयार नहीं हैं। अजित पवार की यह टिप्पणी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सामने आई हैं। बता दें अजित पवार और समर्थित कुछ विधायक पिछले जुलाई में महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा पेश किया। इस कदम को एनसीपी संस्थापक शरद पवार ने चुनाव आयोग में चुनौती दी थी।
विज्ञापन


मनोज जरांगे को भी परोक्ष रूप से चेतावनी
दूसरी ओर, पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजित पवार ने मराठा आरक्षण की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे को परोक्ष चेतावनी दी हैं। अजीत पवार ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं हैं। गौरतलब है कि मराठा समुदाय की आरक्षण की मांग पर इन दिनों बहस चल रही है। कुछ लोग मुंबई आकर अपनी मांग उठाने की बात करते हैं। अगर कानून हाथ में लेने की कोशिश की गई तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीपी ने आव्हाड के बयान से झाड़ा पल्ला
शरद गुट के एनसीपी की लातूर इकाई के प्रमुख ने कहा कि भगवना राम के बारे में जितेंद्र आव्हाड की टिप्पणी उनकी निजी राय हैं। इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं हैं। गौरतलब हैं कि ठाणे जिले के मुंब्रा-कलवा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आव्हाड ने तीन दिन पहले अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि भगवान राम मांस खाते थे। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त लातूर जिला अध्यक्ष ने एक सम्मेलन में कहा कि यह उनकी निजी राय है, पार्टी की नहीं। हालांकि आव्हाड ने गुरुवार को मामले में माफी मांगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed