फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar urges people to avoid undercooked chicken amid GBS scare

Maharashtra: 'अधपका चिकन न खाएं...', गुलियन-बैरे सिंड्रोम की चिंता के बीच अजित पवार की लोगों को सलाह

Sat, 15 Feb 2025 11:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Feb 2025 11:25 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोगों से अपील की कि वे अधपका चिकन न खाएं, क्योंकि यह गुलियन-बैरे सिंड्रोम के फैलने का कारण बन सकता है। पवार ने यह भी स्पष्ट किया कि मुर्गियों को मारने की कोई आवश्यकता नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
Ajit Pawar urges people to avoid undercooked chicken amid GBS scare
अजित पवार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

गुलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के खतरे के बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने जनता से अपील की कि वे एहतियात के तौर पर अधपके चिकन खाने से बचें। पुणे में राज्य के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, जिससे लोगों में इसको लेकर चिंता बढ़ी है। 

विज्ञापन


अजित पवार पुणे में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस प्रकोप को मुर्गीपालन की खपत से जोड़ने वाली चिंताओं पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुर्गियों को मारने की कोई जरूरत नहीं है। पवार ने कहा, हाल ही में खडकवासला बांध इलाके में जीबीएस के मामलों की खबर आई थी। कुछ में इसे पानी में गंदगी से जोड़ा गया, तो कुछ में इसे चिकन खाने से जोड़ा गया। पूरी तरह से जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है कि मुर्गियों को मारने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे अपना खाना, खासकर चिकन, अच्छे से पकाकर खाएं, ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके। जीबीएस संक्रमण के कारण हो सकता है और यह कैम्पिलोबैक्टर जेजुनी बैक्टीरिया से संक्रमित पानी और भोजन से हो सकता है। पवार ने कहा, डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि खाना पूरी तरह से पका हुआ होना चाहिए। जीबीएस की स्थिति नियंत्रण में है और मुर्गियों को मारने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को जीबीएस का एक और नया मामला दर्ज किया गया, जिससे राज्य में संदिग्ध और पुष्टि किए गए जीबीएस मामलों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। जीबीएस एक दुर्लभ स्थिति है, जिसमं शरीर की प्रतिरक्षा पणाली परिधीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है, जिसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी, अंगों में संवेदनहीनता, निगलने या सांस लेने में समस्या हो सकती है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed