फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar our 'captain', will contest from his current assembly seat Baramati, says Bhujbal

Maharashtra: छगन भुजबल बोले- अजित पवार राकांपा के कप्तान, हथियार नहीं डालेंगे- बारामती से ही लड़ेंगे चुनाव

Mon, 09 Sep 2024 10:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Sep 2024 10:48 PM IST
सार

Maharashtra: राकांपा अध्यक्ष के बारामती से फिर से चुनाव लड़ने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर भुजबल ने कहा, अजित पवार हमारे कप्तान हैं। वे हथियार नहीं डाल सकते। वे बारामती विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे और बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। 

विज्ञापन
Ajit Pawar our 'captain', will contest from his current assembly seat Baramati, says Bhujbal
छगन भुजबल - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख और उप मुख्यमंत्री अजित पवार उनकी पार्टी के कप्तान हैं और वे आगामी विधानसभा चुनाव में बारामती से ही चुनाव लड़ेंगे। बारामती पुणे जिले की उनकी घरेलू सीट है। 

विज्ञापन


भुजबल का यह बयान अजित पवार के उस सुझाव के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बारामती को नया विधायक मिलना चाहिए, ताकि मतदाता उनके महत्व को समझ सकें। अजीत पवार बारामती के मौजूदा विधायक है, जो उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले के लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 
विज्ञापन


अजित पवार ने रविवार को बारामती में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बावजूद इसके कि उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य किए, हालिया लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने उनका समर्थन नहीं किया। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार का मुकाबला सुप्रिया सुले से था। सुले चौथी बार जीतकर आईं। सुप्रिया सुले ने चुनाव में सुनेत्रा पवार को डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से हराया था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नए प्रतिनिधि के आने के बाद ही बारामती विधानसभा क्षेत्र के लोग उनके महत्व को समझ पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राकांपा अध्यक्ष के बारामती से फिर से चुनाव लड़ने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर भुजबल ने कहा, अजित पवार हमारे कप्तान हैं। वे हथियार नहीं डाल सकते। वे बारामती विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे और बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। राकांपा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है। जिसमें शिवसेना और भाजपा भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed