{"_id":"696bb181cb677516180343a3","slug":"ajit-pawar-meets-sharad-pawar-after-pune-pimpri-election-defeat-political-activity-intensifies-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Civic Poll Results: महानगरपालिका चुनाव में हार के बाद चाचा शरद पवार से मिलने पहुंचे अजित, सियासी हलचल तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Civic Poll Results: महानगरपालिका चुनाव में हार के बाद चाचा शरद पवार से मिलने पहुंचे अजित, सियासी हलचल तेज
Sat, 17 Jan 2026 09:33 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: अमन तिवारी
Updated Sat, 17 Jan 2026 09:33 PM IST
सार
पुणे और पिंपरी चिंचवड़ चुनाव में भाजपा की जीत के बाद अजित पवार ने चाचा शरद पवार से मुलाकात की। भाजपा ने पवार परिवार के गढ़ में उन्हें हरा दिया है। इस पर अजीत पवार ने भाजपा को बधाई दी और कहा कि परिवार एक है, लेकिन पार्टियों के विलय पर कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
शरद पवार-अजित पवार।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को अपने चाचा शरद पवार से मुलाकात की। यह मुलाकात पुणे और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत के एक दिन बाद हुई। इन चुनावों में बीजेपी ने अजित पवार की एनसीपी और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) गठबंधन को हरा दिया है।
बीजेपी की बड़ी जीत
पुणे चुनाव के नतीजों ने पवार परिवार को चौंका दिया। यहां बीजेपी ने 119 सीटें जीतीं। एनसीपी 27 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही, जबकि शरद पवार की पार्टी को सिर्फ तीन सीटें मिलीं। कांग्रेस के खाते में 15 सीटें आईं। पिंपरी चिंचवड़ में भी बीजेपी ने 128 में से 84 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया।
ये भी पढ़ें: BMC Polls: पुणे-पिंपरी चुनाव में हार के बाद अजित पवार ने बदले सुर, कहा- हार पर चर्चा होगी, भाजपा को दी बधाई
विज्ञापन
पवार परिवार की बैठक
अजित पवार ने बताया कि वे बारामती में एक कृषि प्रदर्शनी के लिए आए थे। जब उन्हें पता चला कि शरद पवार घर पर हैं, तो वे उनसे मिलने गए। बाद में दोनों नेताओं ने मिलकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। बाद में शरद पवार के घर पर एक बैठक भी हुई, जिसमें सुप्रिया सुले, रोहित पवार और जयंत पाटिल जैसे नेता मौजूद थे। सुप्रिया सुले ने बैठक की बातों को सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। अजित पवार ने परिवार में एकता की बात कही, लेकिन पार्टियों के विलय की खबरों को खारिज कर दिया।
हार पर मंथन और बीजेपी को बधाई
अजित पवार ने बीजेपी के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी ने लड़ा था। ईवीएम पर सवाल उठाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हारने पर ऐसे आरोप लगना आम बात है, लेकिन वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने माना कि मीडिया और उनकी पार्टी का जीत का अनुमान गलत साबित हुआ। गौरतलब है कि महायुति गठबंधन (बीजेपी, एनसीपी और शिंदे गुट) होने के बावजूद, पुणे में बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग लड़े थे, जबकि अजित पवार ने शरद पवार की पार्टी के साथ गठबंधन किया था।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन