{"_id":"65495de5e73cdf1a53045704","slug":"ajit-pawar-led-ncp-faction-backed-panels-sweep-gram-panchayat-polls-in-baramati-maharashtra-politics-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: अजित पवार के एनसीपी गुट ने बारामती में दिखाई ताकत, ग्राम पंचायत चुनाव में दर्ज की बंपर जीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: अजित पवार के एनसीपी गुट ने बारामती में दिखाई ताकत, ग्राम पंचायत चुनाव में दर्ज की बंपर जीत
Tue, 07 Nov 2023 03:13 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 07 Nov 2023 03:13 AM IST
सार
भाजपा-शिवसेना-एनसीपी (अजित गुट) की महायुति को 1,329 और महा विकास आघाड़ी को 526 पंचायतों में जीत मिली है। भाजपा ने सबसे अधिक 650, शिवसेना ने 288 और एनसीपी (अजित गुट) ने 390 पंचायतों में विजय प्राप्त की है। हालांकि, अभी अंतिम चुनाव नतीजों की घोषणा होनी बाकी है।
विज्ञापन
Ajit Pawar
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र में 2,359 ग्राम पंचायतों के चुनाव में 650 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा नंबर वन पर है। वहीं, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (शरद गुट) की महाविकास आघाड़ी को बड़ा झटका लगा है। सबसे दिलचस्प नतीजे शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के लोकसभा क्षेत्र बारामती से आए हैं, जहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी ने अपने चाचा शरद पवार को चारो खाने चित कर दिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने दावा किया है कि शरद पवार के गढ़ बारामती में उसके समर्थित उम्मीदवारों ने कुल 32 ग्राम पंचायतों में से 30 पर जीत हासिल कर क्लीन स्वीप किया है। अन्य दो ग्राम पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में 2,359 ग्राम पंचायतों और खाली हुए सरपंच के 130 पदों के लिए रविवार को मतदान हुआ था और वोटों की गिनती सोमवार को हुई। पुणे जिले के बारामती में 32 ग्राम पंचायतों के लिए वोटों की गिनती तालुका कार्यालय में हुई। हालांकि, ग्रामीण चुनाव पार्टी चिन्हों पर नहीं लड़े जाते, लेकिन मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार अक्सर राजनीतिक संगठनों से जुड़े होते हैं। इन ग्रामीण चुनावों में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर होती है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी महाराष्ट्र की भाजपा-शिवसेना की गठबंधन सरकार में शामिल है। जुलाई में एनसीपी में फूट के बाद पार्टी दो खेमों- (शरद पवार और अजित पवार) में बंट गई थी। स्थानीय नेताओं ने कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट द्वारा समर्थित उम्मीदवारों ने बारामती तालुका की 32 ग्राम पंचायतों में से 30 पर जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि अजित पवार के पैतृक गांव काटेवाड़ी में एनसीपी समर्थित जय भवानीमाता पैनल विजयी हुआ।
सरकार के काम के कारण महायुति गठबंधन को मिली शानदार जीत...
वहीं, पंचायत चुनाव में मिली जीत पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार के काम की बदौलत शिवसेना, भाजपा और एनसीपी के अजित पवार गुट वाले महायुति गठबंधन ने ग्राम पंचायत चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने पूरे साल सरकार की आलोचना करने में बिता दिए। उन्होंने कहा, महायुति गठबंधन ने महा विकास अघाड़ी से कई गुना अधिक सीटें जीती हैं। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन अगले साल के चुनाव में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 45 सीटें जीतेगा।
किसे कितनी सीटें...
सोमवार शाम तक 2,218 ग्राम पंचायतों के नतीजे सामने आए, जिसमें भाजपा-शिवसेना-एनसीपी (अजित गुट) की महायुति को 1,329 और महा विकास आघाड़ी को 526 पंचायतों में जीत मिली है। भाजपा ने सबसे अधिक 650, शिवसेना ने 288 और एनसीपी (अजित गुट) ने 390 पंचायतों में विजय प्राप्त की है। वहीं, कांग्रेस 271, शिवसेना (यूबीटी) 110 और एनसीपी (शरद गुट) को 145 ग्राम पंचायतों में सफलता मिली है।