{"_id":"66617494c9454a85b1065097","slug":"ajit-pawar-holds-meeting-to-review-ncp-s-performance-in-ls-polls-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: लोकसभा चुनाव में NCP के प्रदर्शन पर अजित पवार ने समीक्षा बैठक की, पत्नी को भी चुनाव में मिली थी हार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: लोकसभा चुनाव में NCP के प्रदर्शन पर अजित पवार ने समीक्षा बैठक की, पत्नी को भी चुनाव में मिली थी हार
Thu, 06 Jun 2024 02:04 PM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:04 PM IST
सार
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को पार्टी की समीक्षा बैठक की। इसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। अजित पवार की एनसीपी ने राज्य में 4 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सिर्फ एक सीट पर जीत मिली।
विज्ञापन
अजित पवार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए गुरुवार को बैठक की। यह बैठक दक्षिण मुंबई के देवगिरी में स्थित पार्टी आवास पर हुई। इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
विज्ञापन
बैठक में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए
गुरुवार को हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष अजित पवार के अलावा प्रफुल्ल पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए। बैठक में शामिल होने वालों में हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल और धनंजय मुंडे का नाम शामिल है।
विज्ञापन
पिछले साल 2023 में अपने चाचा की एनसीपी से अलग होकर कुछ अन्य विधायकों के साथ अजित पवार ने सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़ गए थे।
चार में से सिर्फ एक सीट जीत सकी NCP
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन(NDA) के सहयोगी के रूप में चुनावी मैदान में उतरी पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP) ने लोकसभा चुनाव में चार सीटों से चुनाव लड़ा था. लेकिन पार्टी सिर्फ एक ही सीट जीत सकी। अजित पवार की पत्नी भी सुनेत्रा पवार को बारामती लोकसभा सीट पर एनसीपी (एसपी) प्रत्याशी सुप्रिया सुले ने डेढ़ लाख से वोटों से हरा दिया। सुप्रीया सुले शरद पवार की बेटी हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में इस बार सबसे ज्यादा कांग्रेस को सीट मिली
इस बार महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा कांग्रेस को 13 मिली थी। इसके बाद बीजेपी और शिवसेना(SHSUBT) को 9-9 सीटें मिली थीं। इसके अलावा एनसीपी(एसपी), शिवसेना (एसएचएस) को क्रमश: 8 और 7 सीटें मिली हैं। वहीं एनसीपी को सिर्फ एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई।