{"_id":"663d337a18fcae10eb01c9f6","slug":"ajit-pawar-disapproves-of-bjp-minister-patil-s-defeat-sharad-pawar-in-baramati-remarks-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'ऐसी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थीं', चाचा शरद के खिलाफ भाजपा नेता की टिप्पणी से अजित नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'ऐसी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थीं', चाचा शरद के खिलाफ भाजपा नेता की टिप्पणी से अजित नाराज
Fri, 10 May 2024 02:05 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 10 May 2024 02:05 AM IST
सार
Maharashtra: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल के उस बयान पर नाराजगी जाहिर की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता शरद पवार को हराना चाहते हैं।
विज्ञापन
अजित पवार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को भाजपा के नेता चंद्रकांत पाटिल की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की। पाटिल ने कहा था कि वह और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार को बारामती से हराना चाहते हैं। बारामती सीट पर मतदान संपन्न होने के दो दिन बाद पवार ने पाटिल के बयान की आलोचना की। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने बारामती से शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
पाटिल ने मार्च में कहा था कि वह और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता बारामती में शरद पवार को हराना चाहते हैं। पाटिल ने बारामती में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शरद पवार पर शिवसेना को छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने 2019 के चुनावों में 161 विधायक चुनकर भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा था, मैं और मेरी पार्टी के कार्यकर्ता शरद पवार की हार चाहते हैं और यही हमारे लिए काफी है।
विज्ञापन
अजित ने पाटिल की मार्च में की गई टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, उन्हें ऐसी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थीं। उन्होंने कहा, (इस बयान के बाद) मैंने चंद्रकांत दादा से पुणे शहर में भाजपा के कामकाज पर ध्यान देने को कहा और मैं व मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बारामती लोकसभा सीट देखी। उन्हें ऐसी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थीं। उन्होंने बाद में एक शब्द भी नहीं बोला।
विज्ञापन
वहीं, पाटिल के बयान का हवाला देते हुए सुले ने भाजपा पर शरद पवार को सियासी तौर पर खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पाटिल की टिप्पणी का बचाव किया और कहा कि चुनाव के दौरान वोट मांगते समय सभी को व्यंग्यात्मक लहजे में बोलना चाहिए। पत्रकारों द्वारा पाटिल की टिप्पणी पर अजित की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। अजित पवार नीत राकांपा और भाजपा राज्य में गठबंधन सहयोगी हैं।
शरद पवार का बेटा नहीं इसलिए मुझे अवसर नहीं मिला: अजीत पवार
अपने चाचा शरद पवार से अलग होने के बाद अजीत पवार ने महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री नहीं बन पाने पर एक बार फिर दुख जाहिर किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि राकांपा (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार का बेटा नहीं हूं, इसलिए सीएम बनने का अवसर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि 80 साल की उम्र के बाद नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। पुणे की एक रैली में अजित ने कहा कि मेरी उम्र भी 60 से ऊपर है। हमारे पास कोई मौका है या नहीं? क्या हम गलत बर्ताव कर रहे हैं? इसीलिए हम भावुक हो जाते हैं। पवार साहब भी हमारे देवता हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन, हर व्यक्ति का वक्त होता है। 80 की उम्र पार करने के बाद नये लोगों को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर मैं एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का बेटा होता तो क्या मुझे अवसर नहीं मिलता? ये कैसा न्याय है।