फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit pawar asked to install CCTVs inside COVID Hospital, prakash javadekar discusses about steps to combat covid 19 in pune

कोविड अस्पतालों के अंदर लगाए जाएं सीसीटीवी, रिश्तेदारों को टीवी से दिखाएं मरीज: अजित पवार

Sat, 05 Sep 2020 06:32 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 05 Sep 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Ajit pawar asked to install CCTVs inside COVID Hospital, prakash javadekar discusses about steps to combat covid 19 in pune
प्रकाश जावड़ेकर और अजित पवार - फोटो : Amar Ujala

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां अब रोजाना 80 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित मुंबई और पुणे की स्थिति में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया है। इसी को देखते हुए पुणे से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को यहां जिला प्रशासन के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उनके साथ महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे में कोरोना के रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदम को लेकर जानकारी दी। जावड़ेकर ने कहा, 'हमने पुणे में कोविड-19 से लड़ने के लिए एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान हमने फैसला किया कि यहां के कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में एंटीजन टेस्ट बढ़ाए जाएंगे। एंटीबॉडी वाले लोगों की पहचान करने के लिए, बड़े पैमाने पर सीरो सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मास्क नहीं लगाने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इनके खिलाफ 500 और 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


कोविड अस्पतालों के अंदर सीसीटीवी और बाहर टीवी लगाए जाएं: अजित पवार
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हमने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के माध्यम से केंद्र सरकार को स्थिति से अवगत करा दिया है। पवार ने कहा, 'हमने सरकार से कहा है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 50-50 के अनुपात में ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं और उद्योगों दोनों को बराबर की हिस्सेदारी में आपूर्ति हो सके।' उन्होंने कहा, 'मैंने अधिकारियों से कहा है कि कोविड अस्पतालों के अंदर सीसीटीवी कैमरे और बाहर टीवी लगाए जाएं जिससे मरीज के परिवार वाले उसे देख पाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सत्र के शुरू होने के मुद्दे पर पवार ने कहा, 'सात सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए, हमने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और कोविड-19 के रोकथाम के लिए काम करने वाले डिपो से उनकी जरूरतों का पता लगाया है और इस सत्र में इस पर चर्चा करेंगे। सत्र में भाग लेने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट करवाना होगा।'

अधिक शुल्क लेने पर जिम्मेदार व्यक्ति से वसूला जाए पांच गुना शुल्क: राजेश टोपे
वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, 'आज, मैंने विशेष रूप से अस्पतालों को निर्देश दिया है कि अस्पताल के बिलों का प्री-ऑडिट किया जाना चाहिए। रोगी को दिए जाने से पहले प्रत्येक बिल को पहले एक ऑडिटर द्वारा ऑडिट किया जाना चाहिए। किसी मरीज की मौत के कारण का पता लगाने के लिए डेथ ऑडिट किया जाना चाहिए।'


टोपे ने कहा, 'महात्मा ज्योतिबा फुले योजना के तहत, यदि किसी से निर्धारित राशि से अधिक शुल्क लिया जाता है, तो जिम्मेदार व्यक्ति को पांच गुना शुल्क या किसी अन्य तरीके से जुर्माने के साथ दंडित किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed