फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'There was no meeting or interaction between Doval and Rubio', MEA refutes report

MEA: 'डोभाल-रूबियो के बीच कोई बैठक या मुलाकात नहीं हुई', विदेश मंत्रालय ने किया रिपोर्ट का खंडन

Thu, 05 Feb 2026 08:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Feb 2026 08:05 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने ब्लूमबर्ग की उस रिपोर्ट का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच बैठक हुई थी। क्या है मामला, पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
'There was no meeting or interaction between Doval and Rubio', MEA refutes report
भारत के एनएसए अजीत डोभाल। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच मुलाकात से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया और उसे बेबुनियाद बताया। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ब्लूमबर्ग में छपी इस बैठक की रिपोर्ट के बारे में पत्रकारों के सवालों पर कहा, इसका कोई आधार नहीं है। ऐसी कोई मुलाकात या यात्रा नहीं हुई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में क्या दावा किया गया था?
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की सहमति की घोषणा के बाद अमेरिकी मीडिया संस्थान ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें कहा गया था कि डोभाल ने पिछले सितंबर में अमेरिका का दौरा कर दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने की कोशिश की थी। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस दौरान रुबियो से मुलाकात की थी। डोभाल ने इस दौरान रूबियो को पीएम मोदी का संदेश देते हुए कहा था कि भारत राष्ट्रपति ट्रंप और उनके शीर्ष सहयोगियों की धमकियों के आगे नहीं झुकेगा। भारत अतीत में भी प्रतिकूल अमेरिकी सरकारों का सामना कर चुका है और वह झुकने की बजाय ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने की प्रतीक्षा करेगा। अब जायसवाल ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बैठक या दौरा नहीं हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US-India Deal: रूस से बंद कर अमेरिका-वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, ट्रेड डील पर ट्रंप की प्रेस सचिव का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या कहा?
  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से संबंधित सवालों का भी जवाब दिया।
  • उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई सकारात्मक बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पारस्परिक शुल्क में कमी के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया।
  • उन्होंने बताया कि यह व्यापार समझौता अमेरिका को हमारे निर्यात को काफी बढ़ावा देगा। इससे भारत के श्रम प्रधान उद्योगों को भी काफी प्रोत्साहन मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और हमारे लोगों के लिए विकास और समृद्धि आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed