फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit doval return to delhi after staying 11 days in jammu kashmir

अनुच्छेद 370 हटने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने घाटी गए अजीत डोवाल 11 दिनों बाद लौटें दिल्ली

Sat, 17 Aug 2019 12:35 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 17 Aug 2019 12:35 PM IST
सार

  • अजीत डोवाल जम्मू कश्मीर से दिल्ली लौट आए है
  • घाटी में उन्होंने 11 दिन बिताए थे
  • सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गए थे घाटी

विज्ञापन
Ajit doval return to delhi after staying 11 days in jammu kashmir
अजीत डोभाल (फाइल फोटो)

विस्तार

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद से जम्मू कश्मीर में 11 दिन तक रहने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल दिल्ली लौट आए। डोभाल ने घाटी के दौरे पर यह सुनिश्चित किया कि किसी को भी जानमाल का नुकसान नहीं हो। 
विज्ञापन


उनके दौरे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें देखा जा सकता है कि वह स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने शोपियां में स्थानीय लोगों के साथ खाना भी खाया। शोपियां आतंकवादी गतिविधियों के लिए बदनाम है।
विज्ञापन


डोभाल ने जम्मू कश्मीर में सुबह-शाम संबंधित सुरक्षा अधिकारियों से लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें करते। वह सभी से उनके कार्यों की जानकारी लेते और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते। डोभाल हालात के आधार पर अल्पकालिक और दीर्घकालिक कार्ययोजना को अंतिम रूप देने का कार्य करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के दौरे के दौरान डोभाल सुरक्षाबलों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। वह अनंतनाग, कुलगाम और पंपोर भी गए। इसके अलावा उन्होंने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले का भी दौरा किया। उन्होंने स्थानीय युवकों से मौजूदा हालात और केंद्र के फैसले पर बातचीत भी की। 


सुरक्षा संबंधित अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने घाटी में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने की सख्त हिदायत दे रखी थी। उन्हें कहा गया था कि वह किसी भी सूरत में नागरिक जनहानि से बचें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed