{"_id":"5dd545f78ebc3e547a44a43c","slug":"ajit-doval-committee-will-finalize-the-modalities-of-chief-of-defense-staff-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देगी डोभाल की अध्यक्षता वाली समिति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देगी डोभाल की अध्यक्षता वाली समिति
Wed, 20 Nov 2019 07:26 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 20 Nov 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
एनएसए अजीत डोभाल (फाइल फोटो)
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की अध्यक्षता वाली समिति अगले तीन हफ्तों के अंदर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देगी। इससे दिसंबर अंत तक सरकार को एकीकृत सैन्य सलाहकार मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि सेना प्रमुख बिपिन रावत इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन सरकार ने थलसेना, नौसेना और वायुसेना को इस नए पद के लिए अपने-अपने वरिष्ठ कमांडरों के नामों की सिफारिश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक सैन्य सुधार करते हुए 15 अगस्त को घोषणा की थी कि भारत की तीनों सेना के लिए एक प्रमुख होगा, जिसे सीडीएस कहा जाएगा। 1999 में करगिल युद्ध के बाद से ही सीडीएस नियुक्त करने का प्रस्ताव लंबित था।
विज्ञापन