{"_id":"5b5a10514f1c1bb24b8b537e","slug":"ajhari-mian-will-be-buried-today-millions-of-people-will-be-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की भीड़ के बीच आज उठेगा अजहरी मियां का जनाजा, 10 बजे नमाजे जनाजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लाखों की भीड़ के बीच आज उठेगा अजहरी मियां का जनाजा, 10 बजे नमाजे जनाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 27 Jul 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
ताजुश्शरीया मुफ्ती अख्तर रजा खां अजहरी मियां रविवार को आला हजरत दरगाह के अजहरी गेस्ट हाउस में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। उनकी नमाजे जनाजा शहजादा ताजुश्शरीया व शहर काजी मुफ्ती असजद रजा खां कादरी सुबह 10 बजे इस्लामिया ग्राउंड में अदा कराएंगे।
विज्ञापन
कई दिनों से बीमार ताजुश्शरीया अजहरी मियां का शुक्रवार शाम अचानक विसाल हो गया था। इसी के साथ उनके आखिरी दीदार के लिए देश भर के अलावा दूसरे मुल्कों से भी उनके अकीदतमंदों का बरेली पहुंचना शुरू हो गया। उम्मीद जताई जा रही है कि अजहरी मियां के आखिरी सफर में देश-विदेश से आए उनके लाखों अकीदतमंद शामिल होंगे।
विज्ञापन
अजहरी मियां को नमाजे जनाजा के लिए दरगाह आला हजरत परिसर में उनके घर से करीब नौ बजे ले जाया जाएगा। दरगाह से जनाजा मलूकपुर चौकी चौराहा, सिटी सब्जी मंडी और चौपुला चौराहा होते हुए इस्लामिया ग्राउंड पहुंचेगा जहां नमाजे जनाजा अदा कराई जाएगी। नमाज के बाद उन्हें दरगाह के अजहरी गेस्टहाउस लाकर उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन