फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajay Bisaria appointed as the next High Commissioner of India to the Islamic Republic of Pakistan

पाकिस्तान में उच्चायुक्त नियुक्त किए गए अजय बिसारिया

Thu, 02 Nov 2017 02:09 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Nov 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ajay Bisaria appointed as the next High Commissioner of India to the Islamic Republic of Pakistan
अजय बिसारिया - फोटो : twitter

 वरिष्ठ राजनयिक और पोलैंड में मौजूदा भारतीय राजदूत अजय बिसारिया को पाकिस्तान में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। बुधवार की रात को विदेश मंत्रालय ने इसकी घोषणा की। 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी गौतम बंबावले की जगह लेंगे जिन्हें पिछले महीने चीन में तैनाती दी गई।

विज्ञापन



मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि बिसारिया जल्द ही अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। भारत में उरी और पठानकोट सहित कई आतंकी वारदातों में पाकिस्तान स्थित आतंकी गुटों के शामिल होने के मद्देनजर दोनों देशों के ठंडे पड़ चुके रिश्तों के बीच बिसारिया की नियुक्ति हुई है। वहीं पिछले साल पाकिस्तान द्वारा आयोजित किए गए सार्क सम्मेलन का भी भारत ने यह कहते हुए बहिष्कार कर दिया था कि पाकिस्तान से लगातार सीमा पार आतंकी वारदातों को अंजाम दिया जाता रहता है।
विज्ञापन


नई दिल्ली में स्थित विदेश सेवा संस्थान में प्रशिक्षण के बाद बिसारिया ने रूसी भाषा में विशेषज्ञता हासिल की और उन्हें 1988-91 में मॉस्को दूतावास में तैनाती दी गई। मॉस्को में वे दूतावास की आर्थिक और राजनीतिक शाखा से जुड़े थे। इसके साथ ही बिसारिया ने साल 1999-2004 के बीच प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में भी कार्य किया। जनवरी, 2015 से वे पोलैंड में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत थे जो कि वारसा में स्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed