{"_id":"60c319648ebc3e5ab60de30d","slug":"aiudf-mla-on-assam-chief-minister-remark-on-family-planning-of-minority-community-says-cm-should-aware-people-against-family-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: मुख्यमंत्री के परिवार नियोजन वाले बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरुक करें सीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: मुख्यमंत्री के परिवार नियोजन वाले बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरुक करें सीएम
Fri, 11 Jun 2021 01:35 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:35 PM IST
सार
असम में अल्पसंख्यक समुदाय के परिवार नियोजन को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से की गई टिप्पणी पर एआईयूडीएफ के विधायक ने पलटवार किया है। विधायक ने मुख्यमंत्री को ऐसे बयान ना देने की सलाह दी।
विज्ञापन
एआईयूडीएफ विधायक हाफिज इस्लाम और असम के मुख्यमंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से अप्रवासी मुस्लिमों के परिवार नियोजन को लेकर की गई टिप्पणी पर एआईयूडीएफ के विधायक ने आज पलटवार किया है। एआईयूडीएफ विधायक हाफिक रफीकूल इस्लाम ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को जनसंख्या नियंत्रण पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण पर जागरुकता फैलानी चाहिए
विधायक हाफिज इस्लाम ने कहा कि यह कहने की बजाय कि किसी एक विशेष समुदाय के अधिक बच्चे हैं, मुख्यमंत्री को इसे नियंत्रण करने और कारण खोजने पर काम करना चाहिए। विधायक ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री के छह-सात भाई-बहन हैं। यहां तक कि स्पीकर के आठ भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
Instead of saying that a particular community has more children, the CM should work on controlling it & find out reason. Even he has 6-7 siblings, Speaker I've heard has 8 siblings: AIUDF MLA Hafiz Rafiqul Islam on Assam CM's reported family planning remark on immigrant Muslims. pic.twitter.com/tWwFUJctNJ
— ANI (@ANI) June 11, 2021
विज्ञापन
विधायक हाफिज इस्लाम ने कहा कि यह सिर्फ एक समुदाय तक सीमित नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मैं कई भाई-बहन का प्रस्ताव रखने का पक्षधर नहीं हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को लोगों को ज्यादा बच्चे ना करने के बारे में शिक्षित करना चाहिए, लेकिन यह भाजपा सरकार एक विशेष वर्ग के लिए काम करती है और दूसरों की उपेक्षा करती है।
परिवार नियोजन नीति अपनाएं अल्पसंख्यक समुदाय- असम मुख्यमंत्री
बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अल्पसंख्यक समुदाय से गरीबी कम करने को जनसंख्या नियंत्रण के लिए उचित परिवार नियोजन नीति अपनाने की अपील की थी। अपनी सरकार के 30 दिन पूरे होने पर उन्होंने कहा कि समुदाय में गरीबी कम करने में मदद के लिए सभी पक्षकारों को आगे आना चाहिए और सरकार का समर्थन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार मंदिर, सत्रों और वन भूमि का अतिक्रमण नहीं करने दे सकती। उन्होंने कहा कि समुदाय के सदस्यों ने भी सरकार को आश्वस्त किया है कि वे इन भूमि का अतिक्रमण नहीं चाहते।