फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Airports are pushing for Aadhaar-enabled entry to improve security

बिना आधार कार्ड के अब नहीं कर पाएंगे हवाई सफर?

Thu, 04 May 2017 10:13 AM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Thu, 04 May 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
Airports are pushing for Aadhaar-enabled entry to improve security
हवाई अड्डा - फोटो : ht

पूरे देश के हवाई अड्डों पर अब जल्द ही आधार कार्ड के तहत प्रवेश किया जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों को टिकट बुक कराते समय अपना आधार नम्बर भी देना पड़ेगा। अभी तक यात्रियों को हवाई अड्डों पर प्रिंटेड या मोबाइल एयर टिकट और सरकारी आई कार्ड दिखाना पड़ता था। लेकिन अब आधार कार्ड के तहत यात्रियों को एंट्री करना पडे़गा

विज्ञापन

 
हैदराबाद और बेंगलुरु हवाई अड्डे पर यह सुविधा शुरू की जा चुकी है। जबकि बरोदा, बिजयवाड़ा और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी जल्द ही शुरू होने वाली है। वहीं ,इस साल देश के सात एयरपोर्ट्स जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोच्चि में हैंडबैग पर टैग स्टैम्प लगाना बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


देश भर में इस सुविधा के प्रसार के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक समिति बनायी है जिसमें हैदराबाद और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर परियोजना से जुड़े तकनीकी पेशेवरों को भी शामिल किया गया है। समिति इस सुविधा के तकनीकी और आर्थिक पहलुओं पर विचार करेगी और एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाने पर काम करेगी जो सभी हवाईअड्डों के अनुकूल हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, हवाई अड्डों की एंट्री आधार से जोड़कर सुरक्षा को और भी दुरुस्त किया जा सकेगा वहीं यात्रियों को भीड़ भाड़ से बचाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed