{"_id":"66d89d8b5bb6a114080bae60","slug":"aircraft-engine-s-part-found-outside-delhi-airport-dgca-orders-probe-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर मिला विमान के इंजन का हिस्सा, डीजीसीए ने दिए मामले के जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DGCA: दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर मिला विमान के इंजन का हिस्सा, डीजीसीए ने दिए मामले के जांच के आदेश
Wed, 04 Sep 2024 11:19 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:19 PM IST
सार
विमानन नियामक डीजीसीए ने दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर विमान के इंजन का हिस्सा मिलने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि धातु का हिस्सा एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का हो सकता है, जिसने सोमवार को हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की थी।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर मिला विमान का हिस्सा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर रहे एक विमान से कथित तौर पर धातु के टुकड़े गिरने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा की गई, जब चालक दल के सदस्यों ने इंजन में कुछ खराबी का पता लगाया और सफलतापूर्वक विमान की आपातकालीन लैंडिंग की गई। इस मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को भी दी गई है।
विमान की सुरक्षा जांच के भी दिए गए आदेश
डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और विमान की सुरक्षा जांच के भी आदेश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, वसंत विहार थाने को सोमवार रात 9.30 बजे विमान के टुकड़े गिरने की सूचना को लेकर एक पीसीआर कॉल आई थी। ये कॉल शंकर विहार इलाके के अनुज विहार से आई थी, जहां बताया गया कि उनके फ्लैट के ऊपर से विमान गुजरा है और उसमें से धातु के टुकड़े गिरे हैं।
पुलिस को मिला था काले रंग का धातु का टुकड़ा
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर, कॉलर ने बताया कि एक विमान इलाके से गुजरा है और उसमें से कुछ धातु के टुकड़े गिरे हैं। उन्होंने एटीसी को भी सूचित किया है। कॉलर ने पुलिस कर्मियों को काले रंग का एक छोटा सा धातु का टुकड़ा दिखाया। एटीसी से आगे की जांच करने पर पता चला कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 145 ने 2048 बजे बहरीन के लिए उड़ान भरी थी। चालक दल के सदस्यों ने इंजन में कुछ खराबी का पता लगाया और उक्त फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग रात 9.10 बजे सफलतापूर्वक की गई, जिसमें यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। लैंडिंग के बाद पीसीआर कॉल की गई।
विज्ञापन
तकनीकी टीम करेगी धातु के टुकड़े की जांच
फिलहाल ये धातु के टुकड़े विमान के हैं या नहीं, इसका पता तकनीकी टीम लगाएगी। पुलिस ने मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है। मामले में डीसीपी रोहित मीना, ने कहा, इसकी पुष्टि होनी बाकी है। विमान की निरीक्षण रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि विमान में कुछ कमी थी।
2 सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की आपातकालीन लैंडिंग
वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, 2 सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 145 में दिल्ली से उड़ान भरने के बाद इंजन में समस्या आई। निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार इस समस्या का समाधान किया गया और एहतियातन दिल्ली में लैंडिंग कराई गई। प्रवक्ता ने कहा, मामले की सूचना नियामक और अन्य संबंधित एजेंसियों को दे दी गई है और फिलहाल इसकी जांच चल रही है। हमें शंकर विहार में धातु के टुकड़े मिलने की रिपोर्ट के बारे में पता है। इस समय हम यह पुष्टि नहीं कर सकते कि ये धातु के टुकड़े हमारे विमान के हैं या नहीं। तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन