{"_id":"58c7e3a94f1c1bb66032a68e","slug":"airasia-plans-cheaper-for-domestic-and-foreign-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर एशिया ने लांच किया नया प्लान, विदेश जा सकते हैं इतने रुपये में","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एयर एशिया ने लांच किया नया प्लान, विदेश जा सकते हैं इतने रुपये में
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 14 Mar 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
एयर एशिया ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया की एयरलाइन कंपनी एयर एशिया एक बार फिर से नए ऑफर लेकर के आई है, जिससे इस सेक्टर में प्राइस वॉर बढ़ने की आशंका है। कंपनी ने देश और विदेश में यात्रा करने वालों के लिए एक नया ऑफर लांच किया है। इस ऑफर के तहत एयर एशिया घरेलू उड़ानों के लिए 899 रुपये किराये में यात्रा करने का मौका दे रही है। इसके अलावा कंपनी विदेश यात्रा के लिए 4999 रुपये का एक ऑफर भी लेकर के आई है।
विज्ञापन
हालांकि, कंपनी के इस सेवा के लिए सीमित समय तक बुकिंग करवानी होगी। 1 सितंबर 2017 से 5 जून 2018 के बीच यात्रा करने के लिए टिकटों की बुकिंग 13 से 19 मार्च के बीच करना होगा। घरेलू मार्गों में उड़ान के लिए बेंगलूर, कोच्चि, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, गुवाहाटी, श्रीनगर, इंफाल, हैदराबाद, श्रीनगर और बागडोगरा के लिए किराया 899 रुपये होगा। विदेश में जिन डेस्टीनेशन्स के लिए यह ऑफर निकाला है उनमें कुआलालंपुर, बैंकाक, फुकेट, सिंगापुर, बाली, मेलबोर्न और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि, एयरलाइन कंपनियों की तरफ से सस्ते किराये के चलते हवाई यात्रा सेक्टर में प्रतिस्पर्धा काफी तेज हो गई है।