{"_id":"60a2dbe58ebc3e2f214d5425","slug":"airasia-india-gives-passengers-free-cancellation-and-change-of-travel-dates-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: एयरएशिया इंडिया ने यात्रियों को दी मुफ्त रद्दीकरण और यात्रा तिथि बदलने की सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का असर: एयरएशिया इंडिया ने यात्रियों को दी मुफ्त रद्दीकरण और यात्रा तिथि बदलने की सुविधा
Tue, 18 May 2021 02:41 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 18 May 2021 02:41 AM IST
सार
एयरएशिया इंडिया ने महाराष्ट्र में कोविड-19 लॉकडाउन के मद्देनजर यात्रियों को दी मुफ्त कैंसिलेशन और यात्रा पुनर्निर्धारण की सुविधा।
विज्ञापन
एयरएशिया इंडिया
- फोटो : एयरएशिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरएशिया इंडिया ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में 15 दिनों लॉकडाउन के मद्देनजर वहां से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए मुफ्त कैंसिलेशन और पुनर्निर्धारण की घोषणा की। पश्चिम बंगाल में रविवार से 15 दिनों का लॉकडाउन है। सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
बंगलूरू स्थित निजी एयरलाइंस का कहना है कि वह इस तरह की सुविधा पहले भी कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आने-जाने वाली उड़ानों की यात्रियों को देता है, जब संबंधित राज्यों में कुछ अवधि के लिए लॉकडाउन लागू है।
विज्ञापन
कर्नाटक, दिल्ली और तमिलनाडु में जहां 24 मई तक लॉकडाउन लागू है, वहीं पश्चिम बंगाल में 30 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा, जबकि महाराष्ट्र में यह एक जून तक चलेगा। एयरलाइंस ने एयरएशिया इंडिया के सभी यात्रियों के लिए बिना किसी परिवर्तन शुल्क या रद्दीकरण शुल्क के यात्रा रद्द करने या दूसरी उड़ान में बदलाव करने का विकल्प चुनने का अवसर दिया है, जो airasia.co.in पर उपलब्ध है या व्हाट्सएप चैट पर +91 63600 12345 पर उपलब्ध है। साथ ही कहा गया कि airsia.co पर ‘मैनेज’ पर उड़ान विवरण दर्ज करके उड़ानों को एक मिनट से भी कम समय में मूल रूप से बदला या रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन