{"_id":"61b05dcb46fb29773b58f02c","slug":"air-version-of-brahmos-supersonic-cruise-missile-was-successfully-test-fired-from-chandipur-odisha-drdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा, 'ब्रह्मोस' के वायु संस्करण का सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा, 'ब्रह्मोस' के वायु संस्करण का सफल परीक्षण
Wed, 08 Dec 2021 12:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:54 PM IST
सार
Air version of BrahMos supersonic cruise missile: ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वायु संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण रेंज सुपरसोनिक लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमके-आई से किया गया।
विज्ञापन
ब्रह्मोस मिसाइल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत ने बुधवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वायु संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण रेंज सुपरसोनिक लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमके-आई से किया गया। डीआरडीओ ने इसकी जानकारी दी। डीआरडीओ ने बताया कि यह परीक्षण ब्रह्मोस के विकास की अहम कड़ी है। यह देश के भीतर वायु-संस्करण ब्रह्मोस मिसाइलों के उत्पादन के लिए प्रणाली को मंजूरी देता है। इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद भारतीय वायुसेना की शक्ति में और ज्यादा इजाफा होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एंटी-शिप वर्जन का सफल परीक्षण किया था। इस मिसाइल का परीक्षण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार को किया गया था। वहीं, अगले कुछ दिनों में भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना द्वारा सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के अलग-अलग संस्करण का परीक्षण किया जाना है। बता दें कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस एक भारत-रूसी संयुक्त उद्यम है, जो इस घातक हथियार का उत्पादन करता है।
विज्ञापन