फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIR to launch website & mobile app for balochi audience from Today

आकाशवाणी की बलूच सेवा आज से शुरू, ऐप भी होगा लॉन्च

Fri, 16 Sep 2016 05:30 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 05:30 AM IST
विज्ञापन
AIR to launch website & mobile app for balochi audience from Today
- फोटो : demo

सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती ऑल इंडिया रेडियो  (आकाशवाणी) की बलूच सेवा शुक्रवार से शुरू करने जा रही है। इसके साथ बलूच भाषा में एक वेबसाइट और मोबाइल ऐप को भी लांच किया जा रहा है। ऐसा दुनिया में बलूच भाषा बोलने वाले लोगों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बलूच वेबसाइट और मोबाइल ऐप की शुरुआत प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश करेंगे। 

विज्ञापन


इसका मुख्य उद्देश्य न केवल अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में बलूच श्रोताओं तक पहुंचना है बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में रह रहे बलूच प्रवासियों तक यह सेवा पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया था और इस लिहाजा से भी इस सेवा को अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले डीडी न्यूज ने बलूच रिपब्लिकन पार्टी के नेता ब्रहमदाग बुगति का साक्षात्कार लेने के लिए अपनी एक टीम जेनेवा भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed