फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Strike: 36 Sukhoi and 5 Mig fighter aircraft for backup during strike

एयर स्ट्राइक: जब 12 मिराजों ने भरी उड़ान तो बैकअप में तैयार थे 36 सुखोई और 5 मिग विमान

Wed, 27 Feb 2019 10:51 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Wed, 27 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Air Strike: 36 Sukhoi and 5 Mig fighter aircraft for backup during strike
Sukhoi SU-30

पुलवामा हमले के 13वें दिन भारतीय वायुसेना ने पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट समेत आतंक के तीन बड़े अड्डे तबाह कर दिए। जब इस ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा था तब मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे 12 सुपरसोनिक मिराज 2000 खतरनाक पीजीएम मिसाइल और लेजर गाईडेड बमों से लैस बरेली, आगरा, अंबाला, ग्वालियर सहित कई हवाई अड्डों पर तैयार थे।

विज्ञापन


अंतिम आदेश मिलते ही विमानों ने उड़ान भरी। सबसे पहले तंगधार सेक्टर से चार सुखोई विमान सीमा पार गए और पाक कुछ करता इससे पहले ही लौट आए। इसके बाद 6 मिराज विमान इसी सेक्टर से पाकिस्तानी सीमा में घुसे और 9 मिनट में कार्रवाई पूरी की। हालांकि आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने में 2 मिनट से भी कम समय लगा। उनके साथ संचार तकनीक से लैस ड्रोन हेरॉन भी था।
विज्ञापन


इस बीच बैकअप के लिए 6 मिराज नियंत्रण रेखा पर ही उड़ते दिखे। साथ ही 36 सुखोई विमान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग उंचाई पर अलग-अलग सेक्टरों में उड़ते दिखे। 100 पैराट्रूपर्स एम-17 हेलीकॉप्टरों में एलओसी के आस पास तैनात रहे। पाकिस्तान की ओर से एफ-16 विमानों की जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए 36 सुखोई और 5 मिग तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी रडार को धता बताने के लिए इस ऑपरेशन में अमेरिका का भी साथ लिया गया। पाकिस्तान के पास अमेरिकी तकनीक से लैस रडार है जिसे अमेरिका ही जाम कर सकता है। आपरेशन के दौरान 1 हवा में ईंधन भरनेवाले विमान और 2 निगरानी विमानों का भी प्रयोग किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed