{"_id":"65475de7eaaf4feacc0ee196","slug":"air-pollution-worsen-world-most-polluted-cities-include-three-india-delhi-aqi-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Pollution: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से तीन भारत के, दिल्ली में हालात बेहद खराब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air Pollution: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से तीन भारत के, दिल्ली में हालात बेहद खराब
Sun, 05 Nov 2023 03:10 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 05 Nov 2023 03:10 PM IST
सार
आईक्यू एयर के डाटा के मुताबिक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक्यूआई 189 रहा और पाकिस्तान के कराची में 162 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भारी वायु प्रदूषण से जूझ रही है और गैस चैंबर बनी हुई है। स्विस ग्रुप आईक्यू एयर ने एक डाटा जारी किया है, उसके मुताबिक दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली के साथ ही भारत के कोलकाता और मुंबई जैसे शहर भी शामिल हैं। नई दिल्ली इस सूची में शीर्ष पर है और यहां एक्यूआई सुबह साढ़े सात बजे 483 दर्ज किया गया। इसके बाद पाकिस्तान के लाहौर शहर का नंबर है, जहां सुबह एक्यूआई 371 दर्ज किया गया।
जानिए कौन-कौन से शहर हैं सबसे प्रदूषित
कोलकाता और मुंबई में एक्यूआई क्रमशः 206 और 162 रहा। आईक्यू एयर के डाटा के मुताबिक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक्यूआई 189 रहा और पाकिस्तान के कराची में 162। चीन के शेनयांग शहर में सुबह एक्यूआई 159, होंगझू में भी 159, कुवैत में 155 और वुहान में 152 एक्यूआई रहा। दिल्ली में वायु प्रदूषण इतने खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है कि स्थानीय लोगों की आंखों में जलन और गले में परेशानी जैसी समस्याएं हो रही हैं। दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई 500 के पार चला गया। बता दें कि 0-50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। वहीं 400-500 के बीच का एक्यूआई सेहत के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है। जो लोग पहले से ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उनके लिए इतना प्रदूषण जानलेवा साबित हो सकता है।
प्रदूषण को देखते हुए सरकार भी सक्रिय हो गई है और कंपनियों को उत्पादन रोकने के निर्देश दे दिए गए हैं। स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। सभी निर्माण कार्य भी रोक दिए गए हैं और लोगों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दे दी है। दिल्ली में क्रिकेट विश्वकप के सोमवार को होने वाले मैच को लेकर भी आशंका पैदा हो गई है।