फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air pollution is also causing lung cancer in non-smokers, study published in Lancet reveals News In Hindi

चिंता: प्रदूषण के कारण धूम्रपान नहीं करने वालों में भी हो रहा लंग कैंसर, लैंसेट में प्रकाशित अध्ययन में खुलासा

Wed, 05 Feb 2025 07:49 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 07:49 AM IST
सार

निगरानी शाखा के प्रमुख फ्रेडी ब्रे ने कहा, धूम्रपान की आदतों में बदलाव और वायु प्रदूषण के संपर्क में आना लंग कैंसर के मुख्य निर्धारकों में से हैं। लंग कैंसर आज कैंसर से संबंधित मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है।

विज्ञापन
Air pollution is also causing lung cancer in non-smokers, study published in Lancet reveals News In Hindi
लंग कैंसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंग (फेफड़ा) कैंसर के लिए धूम्रपान को जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन आजकल उन लोगों में भी लंग कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, जिन्होंने कभी भी धूम्रपान नहीं किया। इसकी बड़ी वजह वायु प्रदूषण को माना जा रहा है। द लैंसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, लंग कैंसर अब धूम्रपान नहीं करने वाले लोगों में भी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के वैज्ञानिकों का तर्क
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी (आईएआरसी) के वैज्ञानिकों ने विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) पर चार उप प्रकारों एडेनोकार्सिनोमा (ग्रंथि कैंसर), स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (त्वचा कैंसर), छोटे और बड़े सेल कार्सिनोमा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लंग कैंसर के मामलों का अनुमान लगाने के लिए ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी 2022 डेटासेट सहित अन्य डेटा का विश्लेषण किया। एजेंसी
विज्ञापन


बगैर ध्रूमपान 53-70 फीसदी में मिला कैंसर
शोधकर्ताओं ने पाया कि एडेनोकार्सिनोमा (ऐसा कैंसर जो बलगम और पाचन में मदद करने वाले तरल पदार्थ उत्पन्न करने वाली ग्रंथियों में शुरू होता है) पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रमुख उप प्रकार बन गया है। शोध में यह भी सामने आया कि 2022 में दुनियाभर में लंग कैंसर के कुल मामलों में 53-70 प्रतिशत मामले उन लोगों में पाए गए, जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर से मौतों में लंग कैंसर प्रमुख कारण
आईएआरसी में कैंसर निगरानी शाखा के प्रमुख फ्रेडी ब्रे ने कहा, धूम्रपान की आदतों में बदलाव और वायु प्रदूषण के संपर्क में आना लंग कैंसर के मुख्य निर्धारकों में से हैं। लंग कैंसर आज कैंसर से संबंधित मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है।


महिलाओं में लंग कैंसर के 9.08 लाख नए मामले
साल 2022 में दुनियाभर में महिलाओं में लंग कैंसर के 9.08 लाख नए मामले थे, जिनमें से 5,41,971 (59.7%) एडेनोकार्सिनोमा थे। इसका जोखिम अब और भी बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। साल 2022 में लंग कैंसर से पीड़ित महिलाओं में से 80,378 मामलों का सीधा संबंध वायु प्रदूषण से पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed