फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Pollution in India after Diwali Celebration know Air Quality Index AQI of Metro Cities and other Big Distr

Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी के बाद ये हैं देश के 10 सबसे प्रदूषित शहर; दिल्ली नहीं ये जिला टॉप पर

Mon, 13 Nov 2023 11:11 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 13 Nov 2023 11:11 AM IST
सार

भारत में रियल टाइम एक्यूआई की जानकारी देने वाली वेबसाइट AQI.in के मुताबिक, दिवाली के बाद सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में दिल्ली का नाम तो है, लेकिन यह दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
Air Pollution in India after Diwali Celebration know Air Quality Index AQI of Metro Cities and other Big Distr
भारत में एक्यूआई काफी ज्यादा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिवाली की रात की गई आतिशबाजी का असर पूरे भारत में दिखने लगा है। सोमवार सुबह ही दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की मोटी चादर देखी गई है। हालांकि, यह हाल सिर्फ इस क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दिवाली के बाद प्रदूषण का यह असर कई और शहरों में भी देखा जा रहा है। इनमें मुंबई और कोलकाता जैसे मेट्रो शहर भी शामिल हैं। दोनों ही शहरों में सुबह ही धुंध छाई रही। 
विज्ञापन


भारत में कौन से 10 शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित?
भारत में रियल टाइम एक्यूआई की जानकारी देने वाली वेबसाइट AQI.in के मुताबिक, भारत में दिवाली के बाद सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में दिल्ली का नाम तो है, लेकिन यह दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर बिहार की राजधानी पटना का नंबर है, जहां सुबह औसत एक्यूआई 572 दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे नंबर पर दिल्ली का एक्यूआर 468 रहा। दिल्ली के पड़ोस में स्थित यूपी के नोएडा का एक्यूआई- 410 यानी बेहद खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, यूपी के गाजियाबाद में एक्यूआई 400 से ऊपर है। उधर हरियाणा के रोहतक में एक्यूआई 380 के करीब दर्ज किया गया। देश के टॉप-5 प्रदूषित शहरों में तीन शहर दिल्ली-एनसीआर के हैं। 
विज्ञापन


मेट्रो शहरों का क्या है हाल?
दूसरी तरफ भारत के प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के आंकड़ों की मानें तो प्रदूषण से भारत के मेट्रो शहरों के हाल भी काफी बुरे हैं। मुंबई के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई औसतन 200 के करीब बना हुआ है। यहां सुबह दिल्ली की तरह स्मॉग की चादर दिखी। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के छह एक्यूआई स्टेशन में से पांच में औसतन 200 से ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया गया है। इन मेट्रो शहरों से इतर कर्नाटक के बंगलूरू में हवा का स्तर सबसे बेहतर रहा है। यहां एक्यूआई अच्छी से मॉडरेट (70-120) कैटेगरी में रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पूरे भारत के औसत एक्यूआई की बात करें तो दिवाली के बाद इसका आंकड़ा 182 पहुंच चुका है। जो कि हवा की खराब गुणवत्ता की ओर इशारा करता है। मौजूदा समय में भारत में औसतन पीएम 2.5 कण 106 हैं, जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानक से 7.1 गुना ज्यादा हैं। दूसरी तरफ देश में वातावरण में पीएम-10 के औसतन 151 पार्टिकल मौजूद हैं, जो कि सामान्य से काफी ज्यादा हैं।
 
रैंकिंग शहर एक्यूआई
1 पटना 550+
2 दिल्ली  450+
3 नोएडा 400+
4 गाजियाबाद 400+
5 रोहतक 350+
6 राजगीर 350+
7 फरीदाबाद 350+
8 सोनीपत 350+
9 भागलपुर 350+
10 हावड़ा 350
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed