{"_id":"63f729a00346bf5500023893","slug":"air-india-to-operate-ferry-flight-to-bring-back-passengers-stranded-in-stockholm-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: स्वीडन में फंसे यात्रियों को भारत लाने के लिए फेरी फ्लाइट भेजेगी एयर इंडिया, कल हुई थी आपात लैंडिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: स्वीडन में फंसे यात्रियों को भारत लाने के लिए फेरी फ्लाइट भेजेगी एयर इंडिया, कल हुई थी आपात लैंडिंग
Thu, 23 Feb 2023 02:29 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 23 Feb 2023 02:29 PM IST
सार
अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली जा रहे बोइंग 777-300 ईआर विमान के एक इंजन में तेल रिसाव होने के कारण बुधवार सुबह उसे स्टॉकहोम की ओर मोड़ दिया गया था और अरलांडा हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई थी।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में फंसे यात्रियों को वापस भारत लाने के लिए एयर इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, एयर इंडिया ने इन यात्रियों को वापस लाने के लिए फेरी फ्लाइट भेजने का एलान किया है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि फेरी फ्लाइट बोइंग 777 विमान के साथ संचालित की जाएगी जो दोपहर करीब 2 बजे मुंबई से उड़ान भरेगी और रात 11 बजे (IST) स्टॉकहोम पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बुधवार को हुई थी आपातकालीन लैंडिंग
अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली जा रहे बोइंग 777-300 ईआर विमान के एक इंजन में तेल रिसाव होने के कारण बुधवार सुबह उसे स्टॉकहोम की ओर मोड़ दिया गया था और अरलांडा हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई थी। नेवार्क-दिल्ली की उड़ान में 292 यात्री सवार थे, जिनमें 8 शिशु, 15 केबिन क्रू सदस्य और 4 पायलट शामिल थे। फ्लाइट सुरक्षित लैंड हो गई थी।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने जारी किया था बयान
बुधवार देर शाम एक बयान में, एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन स्वीडिश अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही थी, ताकि कुछ यात्रियों के लिए आव्रजन मंजूरी की मंजूरी मिल सके, जो अभी भी हवाई अड्डे पर थे।नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि विमान के एक इंजन में तेल का रिसाव हुआ था। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद इंजन को बंद कर दिया गया और बाद में विमान को स्टॉकहोम में आपात स्थिति में उतारा गया।
विज्ञापन