{"_id":"5f09ab0542e8fa12752e31be","slug":"air-india-terminated-around-200-cabin-crew-who-were-recently-inducted-on-a-contract-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया ने 200 केबिन क्रू को नौकरी से निकाला ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया ने 200 केबिन क्रू को नौकरी से निकाला
Sat, 11 Jul 2020 05:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : Air India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी की वजह से देश के विमानन क्षेत्र में छाई सुस्ती के बीच राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने 180 प्रशिक्षु केबिन क्रू सदस्यों से नौकरी की पेशकश वापस ले ली है। एयरलाइन के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, 'एयर इंडिया ने 180 प्रशिक्षुओं से नौकरी की पेशकश वापस ले ली है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें एयर इंडिया में नौकरी पर रखा जाना था।'
विज्ञापन
ऐसे ही एक प्रशिक्षु को छह जुलाई को भेजे पत्र में एयरलाइन ने कहा, 'विमानन क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया द्वारा आपकी सेवाएं लेने के लिए आगे और प्रशिक्षण देना संभव नहीं है।' पत्र में कहा गया है कि उपरोक्त कारण, जो कंपनी के नियंत्रण से बाहर हैं, के मद्देनजर हमने आपका प्रशिक्षण बंद करने और आगे सेवाओं की पेशकश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया है। पत्र में कहा गया है कि प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण शुरू होते समय जो बैंक गारंटी जमा कराई थी, उसे वापस किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में पूछे जाने पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यह आंतरिक मामला है, जिसपर एयरलाइन टिप्पणी नहीं करेगी। कोरोना वायरस की वजह से देश और विदेश में यात्रा अंकुशों की वजह से विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
देश में सभी एयरलाइन कंपनियों ने लागत कटौती के लिए कर्मचारियों के वेतन में कटौती और छंटनी जैसे कदम उठाए हैं। देश में 25 मार्च को लॉकडाउन लगा था। घरेलू उड़ान सेवाएं दो माह बाद 25 मई से फिर शुरू हुईं। हालांकि, एयरलाइंस को अपनी कोविड पूर्व की क्षमता के 45 प्रतिशत पर परिचालन की अनुमति है। कुल सीटों की बुकिंग करीब 50-60 प्रतिशत है।