फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India's Cabin Crew Statements Another Unruly Flyer Was Handed To London Police in September 2022

Air India: सितंबर में भी एक विमान यात्री हुआ था गिरफ्तार, आठ साल की बच्ची से की थी छेड़छाड़ की कोशिश

Sun, 08 Jan 2023 10:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 08 Jan 2023 10:23 AM IST
सार

एयर इंडिया के मुताबिक सितंबर में भी मुंबई से लंदन की ओर जाने वाली एक उड़ान में एक यात्री को पुलिस के हवाले किया गया था। उस यात्री पर आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगा था।

विज्ञापन
Air India's Cabin Crew Statements Another Unruly Flyer Was Handed To London Police in September 2022
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

हाल ही में  एयर इंडिया विमान में बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब करने करने का मामला सुर्खियों में रहा। जहां एक महिला ने आरोप लगाया था कि एक सहयात्री ने उसके ऊपर पेशाब कर दिया। हालांकि अब उस आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन विमान में अभद्रता यह पहला मामला नहीं है। एयर इंडिया के मुताबिक इससे पहले सितंबर में भी मुंबई से लंदन की ओर जाने वाली एक उड़ान में एक यात्री को पुलिस के हवाले किया गया था। उस यात्री पर भी गंभीर आरोप लगे थे।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला
एयर इंडिया के मुताबिक पांच सितंबर को फ्लाइट AI-131 में लड़की की मां और उसके साथ यात्रा कर रहे 20 वर्षीय भाई की शिकायत के अनुसार, नशे में यात्री ने कथित तौर पर आठ साल की बच्ची को अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद बेकाबू यात्री के बारे में मेट्रोपॉलिटन पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस विमान में पहुंची और आरोपी शख्स को उड़ान से बाहर ले गई। एयर इंडिया के केबिन क्रू ने इस घटना की रिपोर्ट 19 सितंबर, 2022 को DGCA को भी दी थी।
विज्ञापन


चालक दल के सदस्यों ने यात्री की मदद की थी
एयर इंडिया ने कहा कि उस दौरान चालक दल के सदस्यों ने यात्री की मदद की थी। एयर इंडिया ने कहा कि 5 सितंबर, 2022 को मुंबई-लंदन उड़ान में एक घटना हुई थी। केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी यात्री को अलग कर दिया। इसके बाद पीड़िता को और उसके परिवार को वैकल्पिक सीटों पर स्थानांतरित करने में मदद करने सहित सभी सहायता दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed