{"_id":"685435d663128b501a011bde","slug":"air-india-says-15-reduction-in-flights-operated-with-widebody-planes-to-be-effective-from-june-21-to-july-15-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Air India Tragedy: एअर इंडिया की 15% उड़ानों में कटौती, 21 जून से 15 जुलाई तक इन अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India Tragedy: एअर इंडिया की 15% उड़ानों में कटौती, 21 जून से 15 जुलाई तक इन अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर असर
Thu, 19 Jun 2025 09:37 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:37 PM IST
सार
Air India Tragedy: एअर इंडिया ने अपने वाइड बॉडी विमानों (बोइंग 787 और 777) से संचालित उड़ानों में 15 फीसदी तक की अस्थायी कटौती की घोषणा की है। यह फैसला 21 जून से 15 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगा। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद एयरलाइन ने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया।
- फोटो : ANI
विस्तार
एअर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें कम की जाएंगी और तीन विदेशी गंतव्यों पर उड़ानें निलंबित की रहेंगी। यानी इन मार्गों पर कोई फ्लाइट नहीं चलेगी। ये फैसला अहमदाबाद में 12 जून को हुए घातक विमान हादसे के बाद लिया गया है। इस भीषण विमान हादसे में विमान में सवार 241 और घटनास्थल पर मौजूद तकरीबन 29 लोगों की मौत हुई है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि इसका उद्देश्य यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा को कम करना है।
यह भी पढ़ें - Air India Tragedy: 'विमान और उसके इंजन में उड़ान से पहले कोई समस्या नहीं थी', हादसे पर बोले एअर इंडिया के CEO
21 जून से 15 जुलाई तक सेवाएं होंगी प्रभावित
ये घोषणा उस समय की गई है जब एक दिन पहले एयरलाइन ने कहा था कि वह अस्थायी रूप से बड़े आकार वाले विमानों से संचालित उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी। एयरलाइन ने बयान में कहा, 'ये कटौती 21 जून, 2025 से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई, 2025 तक जारी रहेगी।' इसमें दिल्ली-नैरोबी, अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) पर 15 जुलाई तक सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसके अलावा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और सुदूर पूर्व के शहरों को जोड़ने वाले 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कमी की जाएगी।
विज्ञापन
हर हफ्ते 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घटाएगा एयर इंडिया
एअर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई 2025 तक हर हफ्ते 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घटाने और तीन विदेशी मार्ग पर सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है। हालिया विमान दुर्घटना के बाद सुरक्षा जांच बढ़ाई गई है, जिससे उड़ानों पर असर पड़ा है।

प्रभावित उड़ानों का विवरण
15 जुलाई 2025 तक निलंबित मार्ग:- दिल्ली-नैरोबी (AI961/962) – 4 साप्ताहिक उड़ानें*
- अमृतसर-लंदन (गैटविक) (AI169/170) – 3 साप्ताहिक उड़ानें
- गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) (AI145/146) – 3 साप्ताहिक उड़ानें
15 जुलाई 2025 तक कम आवृत्ति वाले मार्ग:
उत्तरी अमेरिका
- दिल्ली-टोरंटो: 13 साप्ताहिक से घटाकर 7 साप्ताहिक उड़ानें
- दिल्ली-वैंकूवर: 7 साप्ताहिक से घटाकर 5 साप्ताहिक उड़ानें
- दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को: 10 साप्ताहिक से घटाकर 7 साप्ताहिक उड़ानें
- दिल्ली-शिकागो: 7 साप्ताहिक से घटाकर 3 साप्ताहिक उड़ानें
- दिल्ली-वाशिंगटन (डुलस): 5 साप्ताहिक से घटाकर 3 साप्ताहिक साप्ताहिक उड़ानें
यूरोप
- दिल्ली-लंदन (हीथ्रो): साप्ताहिक 24 से घटाकर साप्ताहिक 22 उड़ानें
- बंगलूरू-लंदन (हीथ्रो): साप्ताहिक 7 से घटाकर साप्ताहिक 6 उड़ानें
- अमृतसर-बर्मिंघम और दिल्ली-बर्मिंघम: साप्ताहिक 3 से घटाकर साप्ताहिक 2 उड़ानें
- दिल्ली-पेरिस: साप्ताहिक 14 से घटाकर साप्ताहिक 12 उड़ानें
- दिल्ली-मिलान: साप्ताहिक 7 से घटाकर साप्ताहिक 4 उड़ानें
- दिल्ली-कोपेनहेगन: साप्ताहिक 5 से घटाकर साप्ताहिक 3 उड़ानें
- दिल्ली-वियना: साप्ताहिक 4 से घटाकर साप्ताहिक 3 उड़ानें
- दिल्ली-एम्सटर्डम: साप्ताहिक 7 से घटाकर साप्ताहिक 5 उड़ानें
ऑस्ट्रेलिया
- दिल्ली-मेलबर्न और दिल्ली-सिडनी: साप्ताहिक 7 से घटाकर साप्ताहिक 5 उड़ानें
सुदूर पूर्व
- दिल्ली-टोक्यो (हनेडा): साप्ताहिक 7 से घटाकर 6 साप्ताहिक उड़ानें
- दिल्ली-सियोल (इंचियोन): 5 साप्ताहिक से घटाकर 4 साप्ताहिक उड़ानें**
(*30 जून तक निलंबित। **21 जून से 5 जुलाई तक 3 बार साप्ताहिक और 6 जुलाई से 15 जुलाई तक 4बार साप्ताहिक संचालित करने के लिए।)
क्यों किया गया यह फैसला?
एअर इंडिया ने बताया कि यह कदम दो मुख्य वजहों से उठाया गया है। इसमें पहला- सुरक्षा जांच- उड़ानों से पहले कुछ अतिरिक्त और विस्तृत सुरक्षा जांच की जा रही है, जिससे विमानों की विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं दूसरा- पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र में बंदी- इस क्षेत्र में कुछ एयरस्पेस बंद होने की वजह से फ्लाइट्स को लंबा रूट लेना पड़ रहा है, जिससे उड़ानों की अवधि बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए समयसारिणी में स्थिरता लाने के लिए यह बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें - अहमदाबाद विमान हादसा: 211 मृतकों की पहचान हुई, 189 शव परिजन को सौंपे गए; घटनास्थल पर अभी पड़ा प्लेन का मलबा
एअर इंडिया ने क्या कहा?
एअर इंडिया के बयान में कहा गया., 'हम समझते हैं कि यह फैसला कुछ यात्रियों को असुविधा पहुंचा सकता है, लेकिन इसका उद्देश्य उड़ानों की समय पर और सुरक्षित सेवा सुनिश्चित करना है। हमारी टीम यात्रियों को समय रहते जानकारी देने और विकल्प देने के लिए पूरी तरह से तत्पर है।' एअर इंडिया ने इन कटौती से प्रभावित यात्रियों से फिर से माफी मांगी। एयरलाइन ने कहा कि वह प्रभावित यात्रियों से संपर्क कर रही है ताकि उन्हें उनकी पसंद के अनुसार वैकल्पिक उड़ानों में पुनः स्थान, निःशुल्क पुनर्निर्धारण या पूर्ण धन वापसी की पेशकश की जा सके।
फैसले के बाद यात्रियों को सलाह
जिन यात्रियों की बुकिंग प्रभावित हो सकती है, उन्हें ईमेल या एसएमएस के जरिए जानकारी दी जा रही है। एअर इंडिया की वेबसाइट और कस्टमर केयर पर भी सभी अपडेट उपलब्ध हैं। यात्री अपने ट्रैवल प्लान की पुष्टि उड़ान की तारीख से पहले कर लें। यह कदम अस्थायी है और एअर इंडिया ने आश्वासन दिया है कि 15 जुलाई के बाद सामान्य सेवाएं बहाल करने की योजना है।

अब दिल्ली-वियतनाम उड़ान सेवा बाधित
दिल्ली से 130 यात्रियों को लेकर वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर जा रहा एअर इंडिया का उड़ान एआई388 रवाना होने के तुरंत बाद राजधानी लौट आया। विमानन कंपनी एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 19 जून को विमान ने सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग की और सभी यात्रियों को उतार लिया गया। एक सूत्र ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि विमान में 130 से अधिक यात्री सवार थे। उड़ानों पर वास्तविक समय में नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के मुताबिक एयरबस ए320 नियो विमान ने अपने निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से अपराह्न 1.45 बजे हो ची मिन्ह सिटी के लिए उड़ान भरी थी। राष्ट्रीय राजधानी के हवाई क्षेत्र में उड़ने के दौरान ही विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। एअर इंडिया ने यात्रियों को हो ची मिन्ह सिटी ले जाने के लिए नए चालक दल के साथ एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की है और यह विमान शीघ्र ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगा। हालांकि, वैकल्पिक उड़ान के समय की जानकारी नहीं दी गई है।