{"_id":"5b57fdf44f1c1b54208b4f0a","slug":"air-india-said-incidents-were-isolated-ones-over-bug-attacks-on-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान में खटमल से यात्री हुए परेशान, अब जांच करेगा एअर इंडिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विमान में खटमल से यात्री हुए परेशान, अब जांच करेगा एअर इंडिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया की इस हफ्ते अमेरिका से मुंबई की ओर उड़ान के दौरान यात्रियों को कथित तौर पर बिजनेस क्लास में खटमलों ने काफी परेशान किया। इस बात से नाराज यात्रियों की ओर से एक के बाद शिकायतें की गईं। मामले पर मंगलवार को एयर इंडिया का बयान आया है। एयर इंडिया का कहना है कि अमेरिका से आने वाली उसकी उड़ान में खटमल के काटने की घटनाएं इक्का-दुक्का मामले हैं, लेकिन उसने शिकायतों पर गंभीर रुख अपनाया है और विमान में रख-रखाव का व्यापक काम किया गया है।
विज्ञापन
बता दें बीते हफ्ते बिजनेस क्लास के कई यात्रियों ने अलग अलग दिन इस बात की शिकायत की थी कि उन्हें उड़ान के दौरान खटमलों ने काटा है। इस परेशानी का सामना यात्रियों को नेवार्क-मुंबई की उड़ान के बीच करना पड़ा। ट्विटर पर यात्रियों ने इससे संबंधित कई फोटो भी साझा किए। जिनमें मच्छरों के काटने के निशान थे। एयरलाइंस ने कहा है कि एयर इंडिया अपने यात्रियों के खटमल काटने से संबंधित मामलों पर चिंतित है। इस मुद्दे को गंभीरता से लिया गया है और इसके लिए हर स्तर पर संभव कदम उठाए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों के साथ होने वाली घटनाओं से एयरलाइंस का प्रदर्शन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
इससे पहले 17 जुलाई को एक यात्री ने ट्वीट करते हुए अपनी तकलीफ बयां की थी। प्रवीण तोनसेकर नामक उस व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'एयर इंडिया 144 बिजनेस क्लास से परिवार के साथ अभी-अभी पहुंचा हूं। हमारी सारी सीटों पर खटमल थे। सर, ट्रेनों में खटमल के होने के बारे में सुना था लेकिन अपने महाराजा (एयर इंडिया) में और वो भी बिजनेस क्लास में इसका अनुभव पा कर स्तब्ध हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने अपने इस ट्वीट में एयरलाइन और नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु को भी टैग किया था। इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट भी किया और कहा कि उनकी पत्नी और बेटियों को आधे सफर तक इकोनॉमी क्लास में टूटे हुए टेबलों और बंद पड़े टीवी के साथ वक्त बिताना पड़ा। उनके इस ट्वीट के बाद अपने जवाब में एयरलाइंस ने कहा था, 'यह सुनकर हमें खेद है, मि. प्रवीण इस बारे में सुधार के उपायों के लिए अपने रखरखाव टीम के साथ हम ब्योरा साझा कर रहे हैं।'