{"_id":"637bab232b996a2fa9441880","slug":"air-india-plans-to-hire-expat-pilots-for-wide-body-planes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: चालकों की कमी का सामना कर रही एयर इंडिया, बोइंग-777 विमानों के लिए प्रवासी पायलटों की होगी भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: चालकों की कमी का सामना कर रही एयर इंडिया, बोइंग-777 विमानों के लिए प्रवासी पायलटों की होगी भर्ती
Mon, 21 Nov 2022 10:15 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:15 PM IST
सार
एयर इंडिया अपने बड़े आकार वाले बोइंग-777 बेड़े के लिए करीब 100 पायलटों को नियुक्त करने पर विचार कर रही है। इसके लिए उसने विभिन्न एजेंसियों से संपर्क किया है, जो एयरलाइंस को प्रवासी पायलटों का दल मुहैया कराती हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया को अंतरराष्ट्रीय परिचालन के विस्तार के लिए पायलटों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी अपने बोइंग-777 विमानों के लिए प्रवासी पायलटों को नियुक्त करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली ये कंपनी अपने बड़े आकार वाले बोइंग-777 बेड़े के लिए करीब 100 पायलटों को नियुक्त करने पर विचार कर रही है। इसके लिए उसने विभिन्न एजेंसियों से संपर्क किया है, जो एयरलाइंस को प्रवासी पायलटों का दल मुहैया कराती हैं।
विज्ञापन
विमानन कंपनी एयर इंडिया सात दशकों तक सरकारी स्वामित्व में रही। इसके बाद जनवरी 2022 में इसका स्वामित्व फिर टाटा समूह के हाथ में आ गया। घाटे में चल रही एयर इंडिया ने लागत बचाने के लिए कई साल पहले प्रवासी पायलटों को काम पर रखना बंद कर दिया था। प्रवासी पायलटों की लागत भारत में काम करने वाले पायलटों की तुलना में अधिक होती है।
विज्ञापन
एक सूत्र ने बताया, एयर इंडिया पहले से ही पायलटों की कमी का सामना कर रही थी और अगले चार महीनों में बोइंग-777 के पांच विमानों को शामिल करने की हालिया घोषणा और अमिरका के लिए नई उड़ानों ने इस कमी को और बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया प्रवासी पायलटों को भर्ती करने के लिए तैयार है।
सूत्रों ने कहा, ऐसी भी अटकलें हैं कि एयरलाइन 6 से 10 विमानों वाले बेड़े को शामिल करने पर विचार कर रही है, जिसके लिए अच्छी संख्या में पायलटों की आवश्यकता होगी।