फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India plane going to Madurai encountered technical fault, returned to Chennai airport

Air India: मदुरै जा रहे एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर वापस लौटा

Sat, 05 Oct 2024 06:29 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: बशु जैन Updated Sat, 05 Oct 2024 06:29 PM IST
सार

चेन्नई से मदुरै तक जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI671 में तकनीकी समस्या आ गई। इसके चलते विमान को चेन्नई एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Air India plane going to Madurai encountered technical fault, returned to Chennai airport
उड़ान भरने के बाद वापस चेन्नई लौटा एयर इंडिया का विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई से मदुरै जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते विमान को चेन्नई एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। जिन यात्रियों ने फ्लाइट में टिकट बुक कराया था। उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये यात्रा करने की पेशकश की गई।

विज्ञापन


चेन्नई से मदुरै तक जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI671 में तकनीकी समस्या आ गई। इसके चलते विमान को चेन्नई एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा। एयर इंडिया के मुताबिक जांच के लिए विमान की चेन्नई हवाई अड्डे पर सुरक्षित और सामान्य लैंडिंग हुई। यहां एयरलाइन के सहयोगियों ने असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया। साथ ही यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। 
विज्ञापन


एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि यात्री चाहें तो रद्दीकरण पर पूर्ण धन वापसी और बाद की तारीख में उनकी यात्रा के समायोजन की व्यवस्था की गई है। इससे पहले शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में उड़ान भरने के दौरान संदिग्ध धुआं देखने को मिला था। विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। एयरलाइन के मुताबिक विमान मस्कट जा रहा था। विमान में 142 यात्री सवार थे। यात्रियों को जांच के दौरान विमान से उतार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed