Air India Plane Crash: विमान क्रैश से पहले का दहला देने वाला VIDEO, इमारत से टकराकर बना आग का गोला
अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद में टेकऑफ के चंद मिनटों के बाद एअर इंडिया का विमान दुर्घटना के शिकार हो गया। एयर इंडिया विमान के पायलट ने अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को ‘मेडे’ (Mayday) कॉल दी थी। हालांकि इसके बाद एटीसी की ओर से किए गए कॉल्स का विमान की ओर से कोई जवाब नहीं आया। यह जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से दी गई है।
विमान में सवार 242 यात्री सवार थे
करीब दोपहर 2 बजे, लंदन जा रहा एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान को लेकर गंभीर आशंका जताई जा रही है।
डीजीसीए के मुताबिक, विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, जिनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव है और वे एक एलटीसी (लाइन ट्रेनिंग कैप्टन) थे। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर सह-पायलट के रूप में मौजूद थे। जिनके पास 1100 घंटे का अनुभव था।
STORY | Air India pilot gave Mayday call to Ahmedabad ATC before crash, says DGCA
READ: https://t.co/yyXvRRPGk3 pic.twitter.com/uSOdcOESit— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2025
टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने 'मेडे' कॉल दी
एटीसी के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से भारतीय समयानुसार दोपहर 1:39 बजे (यूटीसी 08:09) उड़ान भरी थी। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने 'मेडे' कॉल दी, लेकिन इसके बाद एटीसी की ओर से किए गए किसी भी कॉल का जवाब विमान की ओर से नहीं मिला। डीजीसीए ने बताया कि विमान रनवे 23 से टेकऑफ के तुरंत बाद हवाई अड्डे की सीमा से बाहर जमीन पर गिर पड़ा। घटनास्थल से काले धुएं के भारी गुबार उठते देखे गए। बोइंग विमान को तेजी से ऊंचाई खोते हुए देखा गया और वह मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
डीजीसीए के बयान में कहा गया, 12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (विमान नंबर VT-ANB), जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे; सात पुर्तगाली, एक कनाडाई कर रहा था सफर