एयर इंडिया पायलट एसोसिएशन ने अपने सभी पायलटों को बकाया वेतन मुद्दे पर हुए बैठक की दी जानकारी
एयर इंडिया पायलट एसोसिएशन ने अपने सभी पायलटों को पत्र लिखकर बकाया वेतन मुद्दे को लेकर एआई प्रबंधन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुए बैठक की जानकारी दी।
एसोसिएशन ने पत्र में लिखा कि हमने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों को बताया है कि लंबे समय से लंबित बकाया वेतन का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए औऱ पायलटों को तत्काल प्रभाव से एयर इंडिया छोड़ने की अनुमति दें।
पत्र में आगे लिखा गया है कि अगर उपरोक्त संभव नहीं है तो कम से कम 25 फीसदी बकाया को जल्द से जल्द भुगतान करें। हमनें प्रबंधन से यह भी कहा कि जल्द से जल्द हमारी समस्याओं को सुना जाए अथवा हमें इस महत्वपूर्ण समय में रोड पर आंदोलन के लिए उतरने को मजबूर न करें।Air India Pilots Association writes to all Air India (AI) pilots regarding meeting with AI management&officials of Ministry of Civil Aviation.Letter reads,"we informed MoCA officials to clear our long-pending dues immediately&allow pilots to quit Air India with immediate effect". pic.twitter.com/fCzMseMWLB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 9, 2020