फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India passenger alleged that he was bitten by bed bugs onboard a flight

एयर इंडिया के एक और यात्री ने की खटमलों की शिकायत

Thu, 25 Oct 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Air India passenger alleged that he was bitten by bed bugs onboard a flight
एयर इंडिया

एयर इंडिया के एक यात्री का कहना है कि पिछले हफ्ते दिल्ली से बंगलूरू की यात्रा के दौरान उसे खटमलों ने  काटा है। यह पहली बार था जब किसी घरेलू यात्री ने फ्लाइट में खटमल काटने की शिकायत की थी। इससे पहले जुलाई में दो अलग-अलग मामलों में इसी तरह की शिकायते आई थीं। पहली शिकायत बिजनेस श्रेणी में नेवार्क से मुंबई की यात्रा कर रहे यात्री ने की थी जो बोइंग 777 विमान में यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन


17 अक्तूबर को एयर इंडिया के विमान से दिल्ली से बंगलूरू जा रहे यात्री रवि कुमार शाम 5.40 बजे विमान में बैठे थे। उन्होंने कहा, 'मुझे यात्रा के दौरान खुजली हो रही थी। मुझे लगा कि विमान में मच्छर हैं। मुझे इस बात का बिलकुल अहसास नहीं हुआ कि मुझे खटमलों ने काटा है। घर आकर जब मैंने शर्ट उतारी तब सच्चाई पता चली। हालांकि पूरी यात्रा के दौरान मैं असहज था इसके बाद भी मैंने केबिन क्रू से शिकायत नहीं की। मुझे पता नहीं चला कि खटमल मुझे काट रहे हैं।'
विज्ञापन


यात्री ने बेशक इस घटना के बारे में एयरलाइन से शिकायत नहीं की लेकिन उनकी बेटी विनिका कुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। जिसमें उनकी कमर पर खटमलों द्वारा काटे जाने के लाल निशान दिखाई दे रहे थे। विनिका ने कहा, 'मैंने अपने ट्वीट में एयर इंडिया एयरलाइन को टैग किया है लेकिन अभी तक उनसे इसपर कोई जवाब नहीं मिला है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में इस तरह की दो घटनाएं सामने आई थीं। 19 जुलाई को 14 घंटे की लंबी यात्रा के दौरान एक नवजात के पूरे शरीर को खटमलों ने काट दिया था और उससे खून निकल रहा था। इस घटना का पता तब चला जब यात्री लैंडिंग की तैयारी कर रहे थे। बच्चा रो रहा था इसलिए जब मां ने उसके कपड़े उतारे तो पूरे शरीर पर खटमलों के काटे जाने के निशान मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed