फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India officials will be away for seven days who bring back Indians

Coronavirus: भारतीयों को वापस लाने वाले एयर इंडिया के अधिकारी सात दिन तक रहेंगे दूर

Mon, 03 Feb 2020 06:48 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 03 Feb 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Air India officials will be away for seven days who bring back Indians

कोरानोवायरस के बढ़ते खतरे के बीच भारतीयों को चीन से वापस लाने वाले एयर इंडिया के विशेष अधिकारियों को भी सात दिन तक सबसे दूर रहना होगा। संक्रमण की आशंका को देखते हुए उन्हें भी आइसोलेशन सेंटर में रहना होगा। 

विज्ञापन


एयर इंडिया के दो विशेष विमान चीन से 647 भारतीयों और मालदीव के सात नागरिकों को सुरक्षित भारत लेकर आए हैं। यह मिशन तकनीकी और व्यवहारिक रूप से बहुत खतरनाक था। इस वजह से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञों, उच्च प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ और वरिष्ठ पायलट क्रू सदस्य मौजूद थे। 
विज्ञापन


चीन के वुहान प्रांत से वापस लाए गए सभी लोगों को जांच के लिए सेना और आईटीबीपी द्वारा बनाए गए कैंपों में रखा गया है। एयर इंडिया के ऑपरेशन डॉयरेक्टर कैप्टन अमिताभ सिंह के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। उनके अलावा संजय गुप्ता भी विमान में सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर संक्रमण फैलने की आशंका की वजह से अब एयर इंडिया के इन अधिकारियों को भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। एयर इंडिया के अधिकारी के मुताबिक उक्त दोनों अधिकारियों को सात दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनके साथ सभी क्रू मेम्बर और अन्य स्टाफ भी है। अगर डॉक्टर सात दिन से पहले उन्हें ओके रिपोर्ट दे देंगे तो वे बाहर आ जाएंगे। 

विमान को भी किया जा रहा कीटाणुरहित

एयर इंडिया के कर्मियों को ही नहीं बल्कि चीन गए विमान अजंता और आगरा को भी कीटाणुरहित करने की प्रक्रिया चल रही है। पूरी तरह से कीटाणुरहित होने के बाद इन विमानों को सामान्य परिचालन में लाया जाएगा।



ये दोनों विमान 25 साल पुराने हैं, इसलिए तकनीकी रूप से इनके खराब होने का खतरा बना हुआ था। वुहान एयरपोर्ट पर संक्रमण के खतरे के बीच एयर इंडिया की पहली फ्लाइट ने छह घंटे जबकि दूसरी फ्लाइट ने आठ घंटे बिताए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed