फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air india offer

ट्रेन के वेटिंग यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट में भरेंगे उड़ान

Wed, 29 Jun 2016 04:52 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 04:52 AM IST
विज्ञापन
air india offer

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को एयर इंडिया में उड़ान भरने का मौका मिलेगा। सरकारी विमानन कंपनी सीमित समय के लिए यात्रियों को यह सुविधा देगी।

विज्ञापन


एयर इंडिया सूत्रों के मुताबिक राजधानी एक्सप्रेस की प्रतीक्षा सूची वाले यात्री फ्लाइट के चार घंटे पहले तक टिकट बुक करा सकते हैं। उन्हें एसी प्रथम श्रेणी के किराये के बराबर वाली श्रेणी में हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि ‘सुपर सेवर’ योजना के तहत एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों में इकॉनोमी क्लास में 26 जून से 30 सितंबर तक यात्रियों को यह सुविधा देगी। अभी देश भर में 21 राजधानी एक्सप्रेस चलती हैं, जिनमें प्रतिदिन करीब बीस हजार यात्री सफर करते हैं। अभी दिल्ली से मुंबई तक राजधानी प्रथम श्रेणी का किराया 4755 रुपये और चेन्नई का 6225 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया का कहना है कि हजारों यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलती है, इसलिए एयरलाइन इस कमी को पूरा करेगी। इस सुविधा से यात्री न केवल राजधानी के किराये में बल्कि कहीं कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed