फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India gets over 700 applications for pilots amid Go First crisis

Go First Crisis: नौकरी की तलाश कर रहे गो फर्स्ट के पायलट, एयर इंडिया को मिले 700 से ज्यादा आवेदन

Fri, 05 May 2023 02:52 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 May 2023 02:52 AM IST
सार

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि एयरलाइन को पिछले सप्ताह के अंत में जारी पायलटों के लिए भर्ती विज्ञापन पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 

विज्ञापन
Air India gets over 700 applications for pilots amid Go First crisis
Go First files for bankruptcy - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

एयर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसे पायलटों के लिए भर्ती अभियान के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और पिछले एक सप्ताह में 700 से अधिक आवेदन मिले हैं। एयरलाइन के पास फिलहाल 1,800 से अधिक पायलट हैं और उसने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों के ऑर्डर दिए हैं।

विज्ञापन

 

27 अप्रैल को  एयर इंडिया ने 1,000 से अधिक पायलटों  की भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया था, जिसमें कहा गया कि वह ए 320, बी 777, बी 787 और बी 737 बेड़े में कैप्टन, फर्स्ट ऑफिसर्स और ट्रेनर्स की तलाश कर रहा है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि एयरलाइन को पिछले सप्ताह के अंत में जारी पायलटों के लिए भर्ती विज्ञापन पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, पायलटों की भर्ती 470 विमानों के बड़े बेड़े की तैयारी में है। हमें विज्ञापन के जवाब में पिछले कुछ दिनों में 700 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं, जो प्रक्रिया में है। इस भर्ती प्रक्रिया को जारी रखते हुए हम मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

उद्योग सूत्रों के अनुसार नकदी संकट से जूझ रही कंपनी 'गो फर्स्ट' के कई पायलट एयर इंडिया समेत अन्य में अवसरों की भी तलाश कर रहे हैं। टाटा समूह की चार विमानन कंपनियां एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट और विस्तारा हैं जो सिंगापुर एयरलाइंस के साथ संयुक्त उद्यम है। समूह एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स कनेक्ट के साथ-साथ विस्तारा का एयर इंडिया में विलय करने की प्रक्रिया में है।
 

इस बीच, नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा कि विमान को लीज पर देने वालों ने 23 गो फर्स्ट विमानों का पंजीकरण रद्द करने के लिए डीजीसीए से संपर्क किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed