फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Flight returns from sydney after Crew Member Corona Positive

कोरोना का खौफ: क्रू मेंबर के संक्रमित होने पर एयर इंडिया विमान को सिडनी से बिना यात्रियों के ही भेजा गया वापस

Tue, 27 Apr 2021 02:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 02:48 PM IST
सार

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली-सिडनी के बीच उड़ान के संचालन से पहले शनिवार को दिल्ली में विमान के चालक दल के सभी सदस्यों की आरटी-पीसीआर जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन सिडनी में सोमवार को एक सदस्य पॉजिटिव पाया गया। 

विज्ञापन
Air India Flight returns from sydney after Crew Member Corona Positive
एयर इंडिया - फोटो : Air India

विस्तार

एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर के कोरोना संक्रमित होने पर सिडनी से फ्लाइट को यात्रियों के बिना ही लौटा दिया गया है। सिडनी से उड़ान भरने वाले एयर इंडिया विमान के चालक दल का एक सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक दिया और खाली विमान वापस भेज दिया। जानकारी के मुताबिक विमान में कुछ सामान  लादा गया था। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली-सिडनी के बीच उड़ान के संचालन से पहले शनिवार को दिल्ली में विमान के चालक दल के सभी सदस्यों की आरटी-पीसीआर जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि रविवार सुबह सिडनी पहुंचने पर ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने चालक दल के सभी सदस्यों की आरटी-पीसीआर जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। इसमें एक सदस्य के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक दिया। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए चालक दल के सदस्य को सिडनी में ही आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 15 मई तक भारत से सभी विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed