{"_id":"5bea13e3bdec22696e0e59c8","slug":"air-india-flight-operating-director-license-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्कोहल टेस्ट में फेल इंडिया के उड़ान परिचालन निदेशक का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अल्कोहल टेस्ट में फेल इंडिया के उड़ान परिचालन निदेशक का लाइसेंस निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
air india
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के उड़ान परिचालन निदेशक अरविंद कठपालिया का लाइसेंस तीन साल के लिए निलंबित कर दिया है। कठपालिया रविवार को उड़ान ड्यूटी से पहले शराब जांच में विफल पाए गए थे। एयर इंडिया ने कठपालिया को उस दिन उड़ान ड्यूटी से हटा दिया था।
डीजीसीए के नियम 24 के तहत चालक दल का कोई सदस्य उड़ान के 12 घंटे पहले तक शराब नहीं पी सकता। उड़ान से पहले उनकी शराब निरोधक जांच जरूरी है। पहली बार पकड़े जाने पर विमान परिचालन का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है। दूसरी बार निलंबन तीन साल के लिए करने का प्रावधान है।
तीसरी बार पकड़े जाने पर लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द हो सकता है। डीजीसीए ने कठपालिया का लाइसेंस इससे पहले 2017 में तीन महीने के लिए निलंबित किया था। उस समय वह एक उड़ान से पहले शराब जांच से बचकर निकल गए थे। उस समय उन्हें कार्यकारी निदेशक (परिचालन) पद से हटा दिया गया था।