{"_id":"679a52483c7752945809c541","slug":"air-india-flight-inadvertently-sent-hijack-signal-now-officials-are-investigating-the-incident-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने अनजाने में भेजा हाईजैक का सिग्नल; जांच में जुटे अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने अनजाने में भेजा हाईजैक का सिग्नल; जांच में जुटे अधिकारी
Wed, 29 Jan 2025 09:37 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शुक्ला
Updated Wed, 29 Jan 2025 09:37 PM IST
सार
दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान एआई 2957 ने स्क्वॉक कोड '7500' का सिग्नल भेजा। इस कोड का इस्तेमाल हाईजैक के बारे में अलर्ट करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली से मुंबई जाने वाले एयर इंडिया के विमान द्वारा हाइजैक का सिग्नल भेजने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये मामला 27 जनवरी का है। उस दिन एयर इंडिया के विमान ने दिल्ली से उड़ान भरने के तुरंत बाद अनजाने में 'हाइजैक' का संकेत भेजा। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गईं और घटना की जांच शुरू कर दी गई। हालांकि इस मामले में एयर इंडिया की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि हाईजैक का अलर्ट भेजने के बाद आनन-फानन में सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए। इसके बाद जब विमान मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा तो यात्रियों को सुरक्षित उतारकर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान एआई 2957 ने स्क्वॉक कोड '7500' का सिग्नल भेजा। इस कोड का इस्तेमाल हाईजैक के बारे में अलर्ट करने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्क्वॉक कोड को लगभग तीन मिनट तक दबाया गया। कोड जारी होने के बाद पायलट इन कमांड (पीआईसी) ने संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को सूचित किया कि कोड अनजाने में दब गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि चूंकि यह एक आपातकालीन कोड है, ऐसे में प्रासंगिक सुरक्षा प्रोटोकॉल शुरू किए गए थे। एयरलाइन के सूत्रों ने कहा कि घटना में चालक दल के किसी सदस्य के शामिल होने का कोई संकेत नहीं है। यह कोई तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि नियामक अधिकारियों सहित सभी हितधारक इसके कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा की जा रही है।