फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India flight delay, around 150 passengers stranded at Mumbai Airport

मुंबई से दुबई जाने वाले विमान में खराबी, घंटों फंसे यात्रियों ने काटा बवाल

Fri, 03 Aug 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 03 Aug 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
Air India flight delay, around 150 passengers stranded at Mumbai Airport

मुंबई एयरपोर्ट से एयर इंडिया के एक को विमान गुरुवार की रात दुबई के लिए रवाना होना था लेकिन ऐन वक्त पर वह खराब हो गया। जिसके चलते यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच करीब 150 यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। जब उन्हें एयर इंडिया के स्टाफ द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने एयरलाइंस पर बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया और कहा कि कई बार पूछने के बाद भी उन्हें नहीं बताया जा रहा है कि फ्लाइट कब टेक ऑफ करेगी।  

विज्ञापन

 

घंटों बाद भी ठीक नहीं हुआ विमान

विमान को रात आठ बजे मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन आखिरी वक्त पर तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद विमान को ठीक करने की बहुत कोशिश की गई लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी विमान ठीक नहीं हुआ। कई घंटों तक एयरपोर्ट पर विमान के ठीक होने का इंतजार करने वाले यात्रियों का धैर्य भी टूटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहा स्टाफ

यात्रियों का कहना है कि जब उन्होंने स्टाफ से विमान के उड़ान भरने से संबंधित सवाल पूछे तो उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि विमान ठीक होने में कितना समय लगेगा। जिसके बाद उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना है कि अगर विमान में देरी है तो उन्हें टिकट के पैसे वापस कर दिए जाएं। फिलहाल एयर इंडिया ने सुबह कहा है कि विमान को जल्द ही रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed