{"_id":"5ab7b5c94f1c1bbd758b75e8","slug":"air-india-denied-to-disclose-pm-narendra-modi-s-foreign-visits-flight-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की विदेश यात्राओं की जानकारी देने से एयर इंडिया ने किया इनकार, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम की विदेश यात्राओं की जानकारी देने से एयर इंडिया ने किया इनकार, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi foreign visits
एयर इंडिया ने विदेश दौरों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार्टर्ड उड़ानों से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत देने से इनकार कर दिया है। उसने इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से निर्देशानुसार सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।
विज्ञापन
कमोडोर (सेवानिवृत्त) लोकेश बत्रा ने इस साल 2 फरवरी को आरटीआई याचिका दाखिल कर नवंबर 2016 से प्रधानमंत्री के विदेश दौरों के लिए उपलब्ध कराए गए चार्टर्ड विमानों का ब्योरा मांगा था। साथ ही नागर विमानन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को भेजे गए बिलों की जानकारी तिथिवार मांगी थी।
विज्ञापन
बत्रा के अनुसार, केंद्रीय जन सूचना अधिकारी ने मांगी गई जानकारी को देने से इनकार कर दिया और इस मुद्दे पर पीएमओ से एयर इंडिया के बीच हुए ई-मेल संवाद को भी भेजा।
विज्ञापन
26 दिसंबर 2016 को एयर इंडिया के अधिकारी को भेजे गए ई-मेल में पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री की उड़ान से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी सुरक्षा नियमों के तहत है। इसलिए इसे आरटीआई कानून से छूट हासिल है।
ऐसे में एयर इंडिया को प्रधानमंत्री के चार्टर्ड उड़ानों से संबंधित जानकारी का खुलासा नहीं करने की सलाह दी जाती है।