होटल ने की शिकायत, डिब्बों में भरकर खाना ले जाता है इंडियन फ्लाइट का स्टाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक असहज कर देने वाले मामले में लंदन के एक होटल ने एयर इंडिया के केबिन क्रू स्टॉफ की शिकायत करते हुए कहा कि वह उनके यहां से डिब्बों में खाना भर भरकर ले जाते हैं। इसके बाद एयर इंडिया ने अपने पायलटों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे दोबारा से ऐसा कोई काम न करें जिसकी वजह से एयरलाइन को बदनामी उठानी पड़े।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एयर इंडिया से यह शिकायत लंदन के एक होटल ने की, जिसने बताया कि सुबह एयर इंडिया के कुछ केबिन क्रू स्टाफ नाश्ते के लिए लगने वाले बफे में से अपने साथ लाए डिब्बों में खाना भरकर ले जाते हैं।
इसके बाद एयर इंडिया के इन फ्लाइट सर्विस डिपार्टमेंट की एजीएम की ओर से 'बुफे साथ ले जाने के लिए नहीं है' शीर्षक से स्टाफ को जारी चेतावनी लेटर में बताया गया कि हमें लंदन के एक होटल के प्रबंधन की ओर से ईमेल प्राप्त हुई है, जिसमें कहा गया है कि एयर इंडिया के कुछ क्रू मेंबर होटल में नाश्ता करने के लिए आते समय अपने साथ खाली बॉक्स लेकर अते हैं और बफे से भोजन निकालकर उनमें भर लेते हैं।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने खत को बताया फर्जी
खत में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर दोबारा कोई कर्मचारी इस तरह के कृत्य में पाया जाता है तो एयर इंडिया को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जबूर होना पड़ेगा। आगे लिखा गया कि, यह सब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं है और कुछ मुट्ठीभर लोगों की वजह से वह एयर इंडिया की प्रतिष्ठा को दांव पर नहीं लगने दिया जा सकता।
वहीं इस खत की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़ा हो गया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि पहली नजर में यह लेटर फर्जी मालूम पड़ता है। क्योंकि एजीएम ग्रेड के किसी अधिकारी को इस तरह का सर्कुलर जारी करने का कोई अधिकार नहीं है।
हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं केबिन क्रू के कुछ सदस्यों ने बताया कि उन्हें इस तरह का खत प्राप्त हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इसी लेवल की एक एजीएम का 15 दिन पहले प्रमोशन किया गया है।