फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India cancels Zurich-Delhi flight citing technical issue

Air India: तकनीकी कारणों से रद्द हुई एअर इंडिया की ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान, वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की गई

Mon, 18 Aug 2025 01:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 18 Aug 2025 01:04 PM IST
विज्ञापन
Air India cancels Zurich-Delhi flight citing technical issue
Air India - फोटो : पीटीआई (फाइल)
एअर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने 17 अगस्त को ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली उड़ान तकनीकी कारणों से रद्द की। टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एअरलाइन ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि उसने अपने बोइंग 787 विमान बेडे़ के व्यापक जांच की है और उसे उनमें कोई खराबी नहीं मिली। 
विज्ञापन


हालांकि, एक यात्री ने बताया कि उड़ान ने आखिरी पल में टेक-ऑफ रोक दिया, क्योंकि इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। पिछले दो दिनों में एअर इंडिया ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए दो उड़ानें आखिरी समय में रद्द की हैं, जिनमें एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है। एअर इंडिया यूरोपीय बाजार के लिए अपने बोइंग 787-8 और 787-9 विमान इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'कौन भारत के साथ-कौन नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से स्पष्ट हुआ', रक्षा मंत्रालय के पूर्व सलाहकार का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, 17 अगस्त को ज्यूरिख से दिल्ली के तय उड़ान एआई152 को तकनीकी कारणों और बाद में ज्यूरिख में रात के कर्फ्यू के कारण रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की गई है और उन्हें होटल में ठहरने की सुविधा, पूरी राशि की वापसी या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दोबारा बुकिंग का विकल्प भी दिया जा रहा है।


एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, एअर इंडिया की ज्यूरिख से दिल्ली की उड़ान टेक-ऑफ से कुछ क्षण पहले रोक दी गई, इंजन में तकनीकी खराबी बताई गई। इससे पहले, रविवार को कोच्चि हवाई अड्डे से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान टेक-ऑफ से पहले तकनीकी दिक्कत के कारण रद्द कर दी गई थी। इस उड़ान में कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद हिबी ईडन सहित अन्य यात्री भी सवार थे।  

ये भी पढ़ें: 'राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता, बातचीत की जरूरत होगी तो करेंगे', सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी पर अखिलेश

कुछ दिन पहले एअर इंडिया को मिलान से दिल्ली आने वाली उड़ान भी रद्द करनी पड़ी थी, क्योंकि विमान के पुशबैक के दौरान तकनीकी गड़बड़ी सामने आई थी। जनवरी 2022 में निजी हाथों में जाने के बाद से एअर इंडिया की कुछ उड़ानें तकनीकी और रखरखाव की दिक्कतों की वजह से आखिरी समय में रद्द होती रही हैं। यह सब तब हो रहा है, जब एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन कई बार यह भरोसा दिला चुके हैं कि एयरलाइन ने अपने बोइंग 787 बेड़े की पूरी जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed