फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India aircraft ran into such severe turbulence which injured three passengers

वीडियो: एयर इंडिया के प्लेन में उड़ान के दौरान गिरी खिड़की

Sun, 22 Apr 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Apr 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
Air India aircraft ran into such severe turbulence which injured three passengers
Air India to tel Aviv, Saudi Arabia

अमृतसर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में गुरुवार को गंभीर झटका लगने की वजह से तीन यात्रियों को चोट लग गई। इसके अलावा खिड़की के पैनल का अंदरुनी हिस्सा बाहर आ गया और कुछ सीटों के ऑक्सीजन मास्क भी बाहर निकल आए। यह घटना बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में घटित हुई। जिसकी वजह से 10-15 मिनट के लिए झटके और अशांति का माहौल बन गया। एयरलाइन और एविएशन एजेंसियां परेशान हो गए अब इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


घटना से जुड़े एक सूत्र ने कहा- विमान एआई 462 में ऐसी अशांति का माहौल था कि बैठे हुए एक यात्री का सिर ओवरहेड केबिन से टकरा गया। उस शख्स ने शायद सीट बेल्ट नहीं बांधी थी। इस हादसे में एक शख्स को गंभीर चोटें आई हैं जबकि दो मामूली रूप से घायल हुए हैं। 18-ए सीट की खिड़की का पैनल टूटकर बाहर आ गया। बाहर की कोई खिड़की नहीं टूटी थी और यात्री स्वाभाविक रूप से डर गए थे। उड़ान के गंभीर अशांत चरण के दौरान कुछ ऑक्सीजन मास्क भी गिराए गए थे।
विज्ञापन


12-ए सीट के ओवरहैड पैनल में झटके की वजह से दरारें आई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह एक उच्च स्तरीय तरंग वाली अशांति थी। एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस मामले की जांच कर रहे हैं। दिल्ली में फ्लाइट के लैंड होने के बाद तीनों जख्मी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा- हमारी आपातकालीन प्रतिक्रिया ने उन तीनों घायल यात्रियों की देखभाल की जिन्हें कि दिल्ली पहुंचते ही अस्पताल ले जाया गया। जिस यात्री का सिर ओवरहेड पैनल से टकराया था उसे टांके लगे हैं। दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। वह ठीक हैं और उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा लेने के बाद अपनी दूसरी फ्लाइट ले लीं। जिस यात्री के सिर में चोट लगी था उसने कहा कि वह ठीक है जिसके बाद डॉक्टर ने उसे यात्रा करने की इजाजत दे दी। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed