{"_id":"611a2b588ebc3ee06d6639e1","slug":"air-india-ai-126-chicago-delhi-flight-diverted-to-gulf-airspace-due-to-the-closure-of-afghan-airspace","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट: एयर इंडिया का बड़ा फैसला, अफगान हवाई क्षेत्र से बचने के लिए शिकागो-दिल्ली उड़ान का मार्ग बदला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संकट: एयर इंडिया का बड़ा फैसला, अफगान हवाई क्षेत्र से बचने के लिए शिकागो-दिल्ली उड़ान का मार्ग बदला
Mon, 16 Aug 2021 02:39 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 16 Aug 2021 02:39 PM IST
सार
एयर इंडिया ने कहा कि उसने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश से बचने के लिए इस तरह का फैसला लिया।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबानी संकट के बीच एयर इंडिया ने सोमवार को अपनी शिकागो-दिल्ली उड़ान का मार्ग बदलकर उसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शारजाह की ओर मोड़ दिया। एयर इंडिया ने कहा कि उसने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश से बचने के लिए इस तरह का फैसला लिया। ताजा जानकारी के अनुसार अब विमान शारजाह में लैंड कर गया है।
विज्ञापन
इससे पहले काबुल हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा था कि अफगानिस्तान का हवाई क्षेत्र नियंत्रण में नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि शिकागो-दिल्ली की उड़ान विमान में ईंधन भरवाने के लिए शारजाह में उतरेगी। इसके बाद उड़ान दिल्ली के लिए रवाना होगी और वह अफगान हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन