फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air France deplanes 26 passengers from Delhi-Paris flight citing technical glitch at Delhi Airport

दिल्ली से पेरिस जा रही एयर फ्रांस के स्टाफ ने 26 यात्रियों को फ्लाइट से उतारा

Wed, 10 Jul 2019 10:52 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 10 Jul 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Air France deplanes 26 passengers from Delhi-Paris flight citing technical glitch at Delhi Airport
एयर फ्रांस की फ्लाइट एएफ-225 - फोटो : ANI

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पेरिस के लिए एयर फ्रांस की फ्लाइट एएफ-225 में सवार 26 यात्रियों को तकनीकी समस्या बताकर फ्लाइट से उतार दिया गया है। स्टाफ ने इन यात्रियों को तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देते हुए फ्लाइट से उतार दिया। 

विज्ञापन


फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एयर फ्रांस के स्टाफ यात्रियों से अपने सामान के साथ स्वेच्छा से विमान से उतर जाने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने यात्रियों से कहा कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण विमान के उड़ान भरने में दिक्कत आ रही है और इसलिए कुछ यात्रियों का सामान उतारा जाएगा, जिसके बाद ही विमान उड़ान भर सकेगा।
विज्ञापन


स्टाफ ने कहा कि ऐसे में कुछ यात्रियों का विमान से उतर जाना आवश्यक है, ताकि फ्लाइट उड़ान भर सके। स्टाफ के इस बयान के बाद यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया, पर बाद में कई यात्री फ्लाइट से उतर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जिन यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया है उन्हें अगली फ्लाइट से पेरिस भेजा गया या नहीं। आम तौर पर ऐसे मामलों में दूसरी फ्लाइट से भेज दिया जाता है।


 






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed