फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Force helicopter will help government

कैश जल्दी पहुंचाने के लिए RBI ने ली वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद

Mon, 14 Nov 2016 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली,
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली, Updated Mon, 14 Nov 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
 Air Force helicopter will help government
- फोटो : ANI

देश में कैश की किल्लत से जूझ रहे आम आदमी के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई ) ने बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई ने बैंकों में कैश की कमी को दूर करने के लिए इंडियन एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर  का इस्तेमाल किया है। आरबीआई ने नए नोट हेलिकॉप्टर से झारखंड के बोकारो में बैंको और एटीएम के लिए भेजे हैं। बैंकों में नकदी पहुंचाने के लिए आरबीआई ने एयरोफोर्स की मदद ली है।

विज्ञापन


रविवार को रिजर्व बैंक ने देश की जनता से अपील की थी कि परेशान न हों पर्याप्त कैश मौजूद है। आरबीआई ने लोगों से धैर्य बनए रखने का आग्रह भी किया। 8 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोट बैन की करने की घोषणा की थी, जिसके बाद से बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हैं।
विज्ञापन


सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद देश की 85 प्रतिशत से ज्यादा करेंसी चलन से बाहर हो गई है। सरकार ने काला धन और आतंकवादियों पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी का कड़ा फैसला लिया था। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से अपील की है कि केवल 50 दिन मेरा साथ दें। सरकार के इस फैसले के बाद से कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां अचानक नोटबंदी के निर्णय पर सवाल उठा रही हैं। इसके बाद मोदी ने जवाब देने के लिए खुद मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने गाजीपुर में रैली को संबोधित करते हुए लोगों से कहा, 'आप लोगों ने ही तो मुझे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री बनाया था अब मैं वो काम करूं या न करूं। मैंने अगर भ्रष्टाचारियों पर लगाम कस दी तो कुछ गलत तो नहीं किया। 500 और 1000 का नोट बंद करने का निर्णय लिया वो भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने के लिए है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed