फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air force chief says Air Force has the capability to strike across the border

एयरचीफ बोले- चीन से निबटने में सक्षम, दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार

Fri, 06 Oct 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
air force chief says Air Force has the capability to strike across the border
वायु सेना प्रमुख बीएस धनोवा - फोटो : ANI

एयर चीफ मार्शल बी एस धवोआ ने कहा है कि देश की वायु  सेना चीन से निबटने के लिए हर लिहाज से सक्षम है। इतना ही नहीं उनकी सेना पश्चिमी और पूर्वी मोर्चों पर एक साथ युद्ध के लिए भी तैयार है। वायु सेना दिवस केमौके पर धनोआ ने जानकारी दी कि चीनी सेना डोकलम इलाके के चूंबी घाटी में अबतक मौजूद है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि चीनी सेना की गर्मी में चलने वाली सैन्य अभ्यास के बाद वह चले जाएंगे।

विज्ञापन

 
डोकलम तनातनी खत्म होने के बाद सेना के शीर्ष अधिकारी का यह पहला बयान है। इस मौकेपर वायु सेना प्रमुख ने साफ किया कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई में हवाई ताकत के इस्तेमाल पर फैसला फोर्स नहीं बल्कि सरकार लेगी। उन्होंने एक  सवाल के  जवाब में  कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक और सामरिक  स्थिति को देखते हुए दोनों मोर्चों पर एक साथ युद्ध की संभावना बहुत कम है। लेकिन अगर ऐसे हालात बनते हैं तो वायु सेना इसके लिए पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन


धनोआ ने कहा कि 2032 तक वायु सेना अपने 42 स्क्वार्डन के लक्ष्य को पूरा कर लेगी। उन्होंने साफ किया कि वायु सेना में कुछ कमियां हैं जिससे निबटने के लिए प्लान बी तैयार है। वायु सेना की ताकत पाकिस्तान के मुकाबले बहुत अधिक है। लेकिन चीन के मुकाबले भारत  पीछेनहीं। युद्ध की स्थिति  में यह मायने नहीं रखेगा कि चीन के पास कितनी ताकत है। बल्कि महत्व इस बात का होगा कि वह उस ताकत का कितना इस्तेमाल भारत के खिलाफ करने में सक्षम है। भारत की ताकत इतनी है कि  हर लिहाज से चीन को कड़ी चुनौति दी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने भी महीने भर पहले कहा था कि अगर चीन और पाकिस्तान एक साथ मोर्चा खोलता है सेना को कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed