{"_id":"5ea5e1568a9c37259303bb4a","slug":"air-force-brought-cancer-patient-girl-from-kuwait-amid-covid19-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 संकट के बीच कैंसर पीड़ित बच्ची को कुवैत से लाई वायुसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19 संकट के बीच कैंसर पीड़ित बच्ची को कुवैत से लाई वायुसेना
Mon, 27 Apr 2020 01:02 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित बच्ची
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने कहा है कि वायुसेना कोविड-19 संकट के बीच मानवीय मिशन के तहत कैंसर से जूझ रही छह वर्षीय बच्ची और उसके पिता को रविवार को कुवैत से लेकर आई। बच्ची की आपात सर्जरी होनी है। मंत्री ने वायुसेना के विमान के बाहर खड़े उस व्यक्ति का फोटो साझा किया है, जिसके कंधे पर वह बच्ची बैठी हुई है।
विज्ञापन
मंत्री ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोविड-19 संकट के दौरान वायुसेना का एक विमान मानवीय मिशन पर कुवैत पहुंचा और छह साल की बच्ची और उसके पिता को लेकर आया। उन्होंने कहा कि यह छोटी बच्ची कैंसर (मस्तिष्क में ट्यूमर) से जूझ रही है और उसकी आपात सर्जरी किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन